नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन साल के आखिरी महीने में हर कोई निवेशक अपने पोर्टफोलियो में इजाफा करना चाहता है। ऐसे में सोमवार की दिन उन निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आया जिन्होंने CEAT के शेयरों में निवेश किया हुआ है। दरअसल, CEAT ने Michelin Group के Camso के बिजनेस को अधिग्रहण कर लिया जिसके बाद शेयर मार्केट खुलते ही शेयरों में 10 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी देखी गई है।
10 प्रतिशत से ज्यादा भागे CEAT Share
CEAT ने एक महत्वपूर्ण डील की है जिसके बाद शेयरो में तेजी देखी गई है। सीएट ने Michelin Group के Camso के Off-Highway Tyres and Tracks बिजनेस को अधिग्रहित करते हुए 1905 करोड़ रुपये की डील साइन की है। यह डील सीएट को दोतरफा प्रॉफिट दे रही है। एक तरफ तो कंपनी को श्रीलंका में दो नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मिलेंगी जबकि दूसरी तरफ Camso के मुनाफे में से 1800 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी सीएट की होगी। इस डील पर जैसे ही मुहर लगी वैसे ही Ceat Share Price आसमान छू रहा है। खबर लिखे जाने तक शेयर 10.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,25 के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
कैसा परफॉर्म करेगा Ceat?
श्रीलंका की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की उत्पादकता के चलते CEAT की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी में तगड़ा उछाल आ सकता है। इस अनुमान को देखते हुए Earning Per Share ने इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया है जबकि ब्रोकरेज ने इसके लिए अभी भी न्यूट्रल रेटिंग को को ही अपना ओपिनयन माना है। Emkay ने इसे 6% EPS-accretion की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील CEAT को स्पेशलिटी टायर सेगमेंट में एक ग्लोबल ब्रांड बनाने में मदद करेगी




