नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । देशभर में करोड़ों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन अगस्त महीने में यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे द्वारा ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते एक महत्वपूर्ण रूट पर दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इस फैसले का असर हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ेगा।
रेलवे के अनुसार, यह कदम ट्रेनों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसी वजह से अगस्त महीने में एक महत्वपूर्ण रूट पर कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि कोई असुविधा न हो।
रद्द की गई ट्रेनें : रांची रूट पर सबसे ज्यादा असर
रेलवे अपने नेटवर्क पर ट्रैक सुधार और तकनीकी कार्य लगातार करता रहता है, ताकि ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इन्हीं मेंटेनेंस गतिविधियों के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। ताजा जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल के कुछ सेक्शनों में ट्रैक मरम्मत का कार्य जारी है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को या तो पूरी तरह रद्द कर दिया गया है या उन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रांची रूट की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। कुछ ट्रेनें निर्धारित स्टेशन तक नहीं जा रही हैं और बीच रास्ते में ही समाप्त की जा रही हैं, जबकि कुछ को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
ट्रेन संख्या 15028 (गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस) को 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यानी इस दिन ट्रेन गोरखपुर से हटिया तक ही चलेगी, जबकि हटिया से संबलपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
वहीं, ट्रेन संख्या 15027 (संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस) को 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसका मतलब है कि ट्रेन संबलपुर से हटिया तक ही चलेगी और हटिया से गोरखपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।




