back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी लेकर आया सितंबर! कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 51 रुपए सस्ता, नई दरें आज से लागू

आज 1 सितंबर 2025 को एक बार फिर से एलपीजी गैस के दामों में कटौती की गई है। हालांकि यह कटौती कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सितंबर की शुरुआत अच्छी खबर के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 51.50 रुपए तक की कटौती की है। यह राहत सीधे तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों को मिलेगी। यह नई दरें आज, 1 सितंबर से लागू कर दी गई हैं। हालांकि, यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडरों पर लागू नहीं है। केवल कमर्शियल उपभोक्ताओं को ही इसका लाभ मिलेगा।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

1 सितंबर से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1580 रुपये होगी। इससे पहले इसकी कीमत 1631.50 रुपये थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम उपभोक्ताओं को अभी घरेलू गैस पर राहत नहीं मिली है।

जनवरी से लगातार सस्ती हो रही है कमर्शियल एलपीजी

1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार राहत मिल रही है। मार्च को छोड़ दें तो हर महीने सिलेंडर सस्ता हुआ है। 1 जनवरी को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कटौती की गई थी। फरवरी में इसमें 7 रुपये की और कमी आई। अब 1 सितंबर को 51.50 रुपये की कटौती के साथ कीमत 1580 रुपये पर आ गई है। यह लगातार हो रही कटौतियां होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई हैं।

मार्च में बढ़ोतरी के बाद लगातार कम हुए दाम

जहां एक तरफ जनवरी से सिलेंडर के दाम घट रहे थे, वहीं 1 मार्च 2025 को कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि इसके बाद से लगातार हर महीने कटौती देखने को मिली है। 1 अप्रैल को 41 रुपये की कटौती, 1 मई को 14 रुपये की कटौती, 1 जून को 24 रुपये की कटौती, 1 जुलाई को 58.50 रुपये की बड़ी कटौती, 1 अगस्त को 33.50 रुपये की कटौती और अब 1 सितंबर को 51.50 रुपये की कटौती की गई। इस तरह मार्च को छोड़कर 2025 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हर महीने राहत दी गई है, जिससे व्यापारिक उपभोक्ताओं को लगातार राहत मिल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच टकराव की खबरों के बीच भारत में LPG सिलेंडर को लेकर लोगों...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...