back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

3 साल में 22 अरब डॉलर से जीरो हुई Byju’s, फाउंडर बायजू रवींद्रन पर दुबई भागने का आरोप

दिवालिया हुई कंपनी Byju's की मुश्किले खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कंपनी के फाउंडर पर दुबई भागने का आरोप लग रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Byju’s कंपनी जब आर्थिक संकट से जूझ रही थी उसी दौरान तीन प्रमुख निवेशकों- प्रोसस, पीक XV पार्टनर्स और चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव का 2023 में एक ही समय में बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद ये संकट और तेजी से बढ़ने लगा। अब कंपनी का फाउंडर बायजू रवींद्रन पर आरोप लग रहा है कि निवेशक, रेगुलेटर और ग्राहकों से बचने के लिए वो दुबई भाग गए हैं। हालांकि इसे लेकर बायजू रवींद्रन ने वर्चुअल प्रेंस कांफ्रेंस कर सफाई जारी की है और कहा है कि वह जल्द ही भारत वापस लौटेंगे और कर्जदाताओं को कर्ज का भुगतान करेंगे।

दुबई जाने के पीछे ये है वजह

Byju’s को फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju’s Founder) ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैं निवेशक, रेगुलेटर और ग्राहकों से बचने के लिए दुबई भाग गया हूं, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं कहीं भी नहीं भागा हूं बल्कि अपने पिता का इलाज कराने के लिए दुबई आया हुआ हूं। मैं जल्द ही भारत वापस आउंगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमने 140 मिलियन का भुगतान कर दिया है और मैं एक एक रुपया चुकाने के लिए तैयार हूं। कुछेक कर्जदारों को छोड़ दें तो लगभग सभी कर्जदाता सेटलमेंट के लिए तैयार हो गए हैं।

कभी 22 अरब डॉलर थी कंपनी की नेट वर्थ, अब जीरो पहुंची

कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने अपने हालिया बयान में बताया कि 2022 में कंपनी की कुल नेटवर्थ (Byju’s Net Worth ) 22 अरब डॉलर पहुंच गई थी जबकि आज कर्ज चुकाने के लिए भी नहीं हैं पैसे। कंपनी के तीन प्रमुख निवेशकों- प्रोसस, पीक XV पार्टनर्स और चैन जुकरबर्ग ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कंपनी की नेटवर्थ लगतार गिरती हुई चली गई और आज जीरो के लेवल तक पहुंच गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Byjus Crisis: बायजू को फिर बड़ा झटका; 53 करोड़ डॉलर फ्रीज, अमेरिकी कोर्ट बोला-पैसे की लोकेशन जल्द पता लगाएं

नई दिल्ली, रफ्तार। एडटेक कंपनी बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think & Learn) को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी कोर्ट...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵