back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IRCTC ने बदला Train Ticket बुक करने का नियम, चार महीने पहले बुक नहीं कर पाएंगे टिकट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को लेकर नियम में बदलाव कर दिया है। रेलवे नोटिफिकेशन के अनुसार यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू हो जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुक करने के नियम में बदलाव कर दिया है। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, अब यात्री रेलवे के टिकट को 120 दिन पहले बुक नहीं करवा पाएंगे। अब यात्री ट्रेन टिकट को यात्रा से केवल 60 दिन पहले ही बुक कर पाएंगे। रेलवे का ट्रेन टिकट बुक करने के नियम में यह बदलाव 1 नवंबर 2024 से लागू होगा। भारतीय रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में यह भी जानकारी दी है कि पहले से बुक किए गए ट्रेन टिकटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 120 दिनों के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के अंतगर्त 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी।

विशेष ट्रेनों पर इस नए नियम का कोई असर नहीं पड़ेगा

रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, विशेष ट्रेनों पर इस नए नियम का कोई असर नहीं पड़ेगा। इस सूची में ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी विशेष ट्रेनों का नाम शामिल है, जिनका एडवांस रिजर्वेशन पीरियड पहले से ही कम है। ऐसी स्थिति में इन ट्रेनों पर रेलवे का नया नियम लागू नहीं होगा। इसके अलावा, विदेशी यात्रियों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी इस नए नियम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

रेलवे रिजर्वेशन में भी AI मॉडल का भरपूर इस्तेमाल कर रहा है

भारतीय रेलवे अपनी प्रणालियों और प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए AI का भी बड़ा प्रयोग कर रहा है। IRCTC ने लिनन और भोजन की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पहले से ही एआई-सक्षम कैमरे लगाए हुए हैं। अब भारतीय रेलवे अपने रिजर्वेशन सिस्टम में भी AI मॉडल का भरपूर इस्तेमाल कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर जानकारी दी है कि AI मॉडल के प्रयोग से रेलवे में कन्फर्म टिकटों की दर में 30% से अधिक की वृद्धि हुई। बता दें कि रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए ही इस तरह के कदम उठा रहा है। जिसका लाभ सभी यात्रियों को भविष्य में भी मिलता रहेगा।  

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...