back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं? सरकार इन लोन योजनाओं के जरिए दे रही है आर्थिक मदद

सरकार की तरफ से कई लोन योजनाएं उपलब्ध हैं जो आपको स्वरोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पूंजी की कमी आड़े आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने ऐसे युवाओं और उद्यमियों के लिए कई लोन योजनाएं शुरू की हैं, जो कम ब्याज दर, आसान शर्तों और कई मामलों में बिना किसी गारंटी के वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। अगर आप नया छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या मौजूदा बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो इन सरकारी स्कीम्स के जरिए आपको जरूरी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। ये योजनाएं विशेष रूप से स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण वित्तीय पहल है, जिसका मकसद गैर-कृषि क्षेत्र में सक्रिय सूक्ष्म और लघु उद्यमों को मजबूत आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत निर्माण, व्यापार और सेवा जैसे क्षेत्रों में आय-सृजन गतिविधियों के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। खास बात यह है कि इसमें मुर्गी पालन, डेयरी और मधुमक्खी पालन जैसी कृषि-आधारित गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। यह स्कीम खासकर उन छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो गैर-कॉर्पोरेट और गैर-कृषि क्षेत्रों में स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका चला रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता उन सूक्ष्म और लघु उद्यमों को दी जाती है जो व्यक्तिगत स्वामित्व या साझेदारी में संचालित होते हैं। इनमें छोटे विनिर्माण इकाइयां, सेवा-आधारित व्यवसाय, दुकानदार, फल-सब्ज़ी विक्रेता, ट्रक ऑपरेटर, फूड सर्विस प्रदाता, मरम्मत केंद्र, मशीन ऑपरेटर, कारीगर और खाद्य प्रसंस्करण जैसे स्वरोजगार से जुड़े व्यवसाय शामिल हैं। योजना का उद्देश्य ऐसे उद्यमों को सशक्त बनाना है जो सीमित संसाधनों के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के साधन तैयार कर रहे हैं।

PM मुद्रा योजना में चार कैटेगरी के तहत मिलता है लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत आवेदकों को चार अलग-अलग श्रेणियों में ऋण सुविधा प्रदान की जाती है। जिसमें ‘शिशु’, ‘किशोर’, ‘तरुण’ और ‘तरुण प्लस’ कैटेगरी शामिल है। ‘शिशु’ श्रेणी के अंतर्गत अधिकतम 50,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है, जो शुरुआती स्तर पर बिजनेस शुरू करने वालों के लिए उपयुक्त है। ‘किशोर’ कैटेगरी में 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन शामिल है, जबकि ‘तरुण’ श्रेणी के तहत 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की राशि तक का वित्तीय सहयोग मिलता है। वहीं, ‘तरुण प्लस’ उन उद्यमियों के लिए है जिन्होंने पहले लिया गया लोन सफलतापूर्वक चुकता कर दिया है तो इस श्रेणी में अधिकतम 20 लाख रुपये तक का लोन ऑफर किया जाता है। इन श्रेणियों के लिए इच्छुक व्यक्ति बैंकों और मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थानों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

MSME लोन 

भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) अक्सर समय पर वित्तीय सहायता न मिलने की चुनौती का सामना करते हैं। ऐसे में MSME लोन योजना उद्यमियों को 10 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक की राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराकर कारोबार बढ़ाने में मदद करती है। यह लोन न केवल विभिन्न व्यावसायिक जरूरतों के लिए पूंजी जुटाने का आसान जरिया बनता है, बल्कि लोन अप्रूवल प्रक्रिया को भी तेज और सरल बना देता है। पात्रता पूरी करने वाले उद्यमी एक सरल सिंगल एप्लीकेशन प्रोसेस के माध्यम से इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

NSIC की स्कीमें : छोटे उद्योगों को मिलती है मदद

नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (NSIC) एक सरकारी संगठन है, जो सूक्ष्म और लघु उद्यमों को तकनीकी, वित्तीय और मार्केटिंग सहायता प्रदान करता है। इसका मकसद छोटे कारोबारों को मजबूती देना और बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है। NSIC की मार्केटिंग सपोर्ट स्कीम के तहत उद्यमियों को कॉन्सोर्शिया स्कीम और टेंडर मार्केटिंग जैसी सुविधाओं के जरिए प्रचार-प्रसार और बाजार विस्तार में सहायता मिलती है, जिससे उनके ब्रांड को बेहतर पहचान और नए ग्राहक मिल पाते हैं। वहीं, क्रेडिट सपोर्ट स्कीम के तहत व्यवसायों को कच्चे माल की खरीद, वर्किंग कैपिटल की पूर्ति और मार्केटिंग गतिविधियों के लिए वित्तीय सहयोग दिया जाता है। ये योजनाएं छोटे कारोबारियों के लिए व्यावसायिक संचालन को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

CLCSS स्कीम : तकनीकी अपग्रेडेशन पर सब्सिडी

क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम (CLCSS) उन उद्योगों के लिए एक फायदेमंद योजना है, जो अपने व्यवसाय में तकनीकी सुधार और आधुनिकीकरण लाना चाहते हैं। इस योजना के तहत व्यापार, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में निवेश करने वालों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बजाज फाइनेंस के अनुसार, पात्र उद्यमों को इस स्कीम के तहत 15% पूंजी सब्सिडी दी जाती है, जिससे तकनीकी अपग्रेडेशन की लागत में बड़ी राहत मिलती है। इस योजना के लिए सोल प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड और पब्लिक लिमिटेड कंपनियां के अलावा कोऑपरेटिव संस्थाएं भी पात्र मानी जाती हैं।

स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI)

स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) भारत के MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने वाली एक प्रमुख और विश्वसनीय संस्था है। यह बैंक सीधे तौर पर और अन्य माध्यमों से वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जिससे छोटे और मध्यम उद्यमों को अपने व्यापार को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये से 25 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध होता है, जिसकी अधिकतम अवधि 10 साल तक हो सकती है। खास बात यह है कि 1 करोड़ रुपये तक का लोन बिना किसी जमानत के भी दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, SIDBI एनबीएफसी और स्मॉल फाइनेंस बैंकों के जरिए भी MSME को ऋण प्रदान करता है, ताकि वित्तीय पहुंच और भी व्यापक हो सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

हुनर को मिलेंगे पंख: पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को लोन और प्रशिक्षण का सहारा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...