back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PF का पैसा निकालने में आ रही है मुश्किल? इस स्टेप्स को फॉलो करें तुरंत हो जाएगा काम

कभी न कभी ऐसा समय आ जाता है पैसै की तुरंत जरूरत पड़ जाती है, ऐसे में PF का पैसा सबसे पहले ध्यान में आता है। इन स्टेप्स के जरिए तुंरत निकाल पाएंगे पैसा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PF नौकरी करने के दौरान एक ऐसा निवेश (Investment Tips) है जो रिटायरमेंट फंड्स और पेंशन के लिए जमा होता है। यह एक ऐसी राशि होती है जो नौकरी न होने की स्थिति में सबसे ज्यादा काम आता है। हालांकि अगर आप नौकरी करने के दौरान अपने पीएफ से पैसा निकालना चाहते हैं तो निकाल सकते हैं लेकिन इसमें कुछ नियम और शर्तें लागू हैं। रिटायरमेंट से पहले EPF राशि तभी निकाली जा सकती है जब आप 2 महीने से ज्यादा समय तक बेरोजगार रहें। जानिए कैसे कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके निकाल सकते है PF फंड

स्टेप 1: PF का पैसा निकालने का पहला चरण है UAN पोर्टल जहां आपको अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद आपके उस मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है। उस OTP और कैप्चा को फिल करें।

स्टेप 3: तीसरे स्टेप में आपका प्रोफाइल पेज आपके सामने खुल जाएगा। खुले हुए पेज पर ऊपर की तरफ “ऑनलाइन सेवा” का विकल्प मिलेगा जिसमें आपको क्लेम पर क्लिक करने की जरूरत होगी।

स्टेप 4: इसके बाद आपको EPFO का अकाउंट नंबर और अपनी डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा।

स्टेप 5: पांचवे स्टेप में आपसे अंडरटेकिंग के जरिए अनुमति ली जाएगी कि क्लेम की गई राशि को अमुक बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा। जिसमें आपको “हां” के जरिए सहमति देनी होगी।

स्टेप 6: अब आप ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करें जिसके बाद आपको डिटेल दर्ज करनी होगी।

स्टेप 7: यहां आपसे आपका एड्रेस पूछा जाएगा और स्कैन चैक के साथ साथ फॉर्म 15G समेत जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और यह क्लेम सबमिट करने का आखिरी स्टेप है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵