back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब सेविंग अकाउंट पर मिल सकता है तीन गुना ब्याज, तुरंत बैंक जाकर करें ये काम वर्ना पछताएंगे आप

बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए सेविंग अकाउंट से तगड़ा ब्याज कमाने का मौका मिल रहा है। तुरंत बैंक जाकर कर लें ये काम।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुछ बैंक अकाउंट होल्डर्स अपने पैसे को किसी योजना या म्यूचुअल फंड्स मे निवेश करने के बजाए बैंक अकाउंट में सेफ रखने में यकीन रखते हैं। ऐसे में अगर उस सेविंग अकाउंट में साधारण से तिगुना ब्याज मिले तो यह वाकई में किसी भी अकाउंट होल्डर के लिए खुशखबरी है। हालांकि इससे ज्यादा अहम बात ये है कि बैंक इस सर्विस के बारे में तब तक आपको जानकारी नहीं देते जबतक आप उसकी मांग नहीं करते। जानिए क्या है Auto Sweep Service जो मिलने वाले ब्याज में कर सकती है तगड़ी वृद्धि।

क्या है Auto Sweep Service?

Auto Sweep Service एक ऐसी सर्विस है जिसे इनेबल करने के बाद आपके सेविंग अकाउंट में मिलने वाला ब्याज तिगुना हो जाएगा। इसके लिए एक स्वीप लिमिट सेट करनी पड़ती है, जब आपके खाते में जमा राशि इस सीमा को पार कर जाती है तो ऑटो स्वीप की फैसेलिटी एक्टिवेट हो जाती है। इसके बाद आपकी जमा राशि को FD में बदल दिया जाता है। उदाहरण से समझें तो अगर आपके खाते में 30,000 रुपये की लिमिट सेट की गई है और आपके खाते में कुल 90,000 रुपये हैं तो इस सर्विस की बदौलत (90,000-30,000=60,000) 60 हजार रुपये का अमाउंट FD में कनवर्ट हो जाएगा और FD पर मिलने वाला ब्याज ही मिलेगा जबकि शेष 30,000 रुपये पर सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज मिलेगा। 

Auto Sweep Service के फायदे

ऑटो स्वीप सर्विस ज्यादा से ज्यादा निवेश करने को प्रोत्साहित करती है। अकाउंट होल्डर सेट की हुई लिमिट से ऊपर जितना भी पैसा अपने अकाउंट में रखेंगे उसपर सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले 2.5 प्रतिशत के ब्याज के मुकाबले लगभग तिगुना ब्याज दिया जाता है जो अलग अलग बैंक अलग अलग तय करते हैं। इसके अलावा लिमिट से ऊपर के पैसों को मैन्युअली FD में ट्रॉन्सफर नहीं करना पड़ता बल्कि यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटिक हो जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरु करने के लिए अब नहीं होगी पैसों की कमी, Pradhan Mantri Mudra Yojana दे रही है सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵