back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Apple Launch Event: Iphone 16 के साथ AirPods 4 और Airpods pro 2 लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

एप्पल ने Iphone 16 के साथ ही AirPods 4 और Airpods pro 4 को भी लॉन्च किया है। जिसकी न्यूनतम कीमत 12,900 रखी गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार देर रात के एप्प्ल ने लॉन्च इवेंट के दौरान Iphone 16 के साथ साथ AirPods 4 और Airpods pro 2 भी लॉन्च कर दिया। इसके आलावा Airpods Max हेडफोन भी बाजार में उतारा है। इन सभी गैजेट्स की कीमतों के लेकर भी स्थिति साफ कर दी गई है। हालांकि सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया है। इसके लिए 13 सितंबर से आवेदन किया जा सकेगा और 20 सितंबर से यह उपलब्ध हो जाएगा।

AirPods 4 के फीचर्स

AirPods 4 को ANC और नॉन ANC वेरिएंच के साथ बाजार में उतारा गया है। नॉन ANC वेरिएंट की कीमत 12,900 रुपये निर्धारित की गई है जबकि ANC की कीमत 17,900 रुपये रखी गई है। जबकि AirPods pro 2 की कीमत 24,900 रुपये रखी है। AirPods 4 में H2 Chip को इंस्टाल किया गया है जिससे शानदार ऑडियो क्वालिटी का अनुभव मिल पाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस एयरपोड को 100% फाइबर आधारित मैटेरियल से निर्मित किया गया है।

AirPods Pro 2 के फीचर्स

AirPods Pro 2 कम सुनने वालों के लिए सबसे फायदेमंद साबित होने जा रहा है। कंपनी के मुताबिक जिनकी सुनने की क्षमता प्रभावित होती है यह उनके लिए भी कारगर होगा। इस फीचर का फायदा 100 से ज्यादा देश ले सकेंगें। इसके आलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग, Personalised Hearing Profile, Adaptive EQ का विक्लप भी मिलेगा। इसकी कीमतों की बात करें तो इसके लिए आपको 24,900 रुपये खर्च करने होंगे।

AirPods Max हेडफोन के फीचर्स

AirPods Pro 2 और AirPods 4 के आलावा AirPods Max हेडफोन को भी लोगों के लिए बाजार में उतारने का ऐलान कर दिया है। इस गैजेट में एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन का फीचर है और साथ ही iOS 18 के साथ Spatial Audio को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। इसकी कीमत 59,900 रुपये रखी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...