नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल iPhone को लेकर युवाओं का क्रेज कैसा है ये बताने की जरूरत नहीं है। हर युवा ये चाहता है कि उसके पास iPhone हो। एक ऐसा ही वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेटा आईफोन के लिए रुठ जाता है। जिसे मनाने के लिए फूल बेचकर गुजारा करने वाली मां अपने बेटे को आईफोन खरीदकर देती है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई मां की ममता की बात कर रहा है। तो कोई बेटे को गाली दे रहा है।
फूल बेचकर महिला चलाती है गुजारा
दरअसल फूल बेचकर घर का गुजारा करने वाली एक महिला के बेटे को आईफोन लेने का खुमार चढ़ गया। वो आईफोन के लिए जिद पकड़कर बैठा रहा है। 3 दिनों तक उसने कुछ नहीं खाया। बेटे को 3 दिनों से भूखा देखकर मां की ममता उमड़ पड़ी। बेबस होकर मां हार मान गई और अपने बेटे को आईफोन दिलाने के लिए तैयार हो गई। बेटे को आईफोन दिलाने के लिए मां कैश लेकर स्टोर में पहुंची। अब स्टोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को X के हैंडल @Incognito_qfs पर शेयर किया गया है।
3 दिनों से भूख हड़ताल पर था बेटा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने बेटे को लेकर स्टोर में मौजूद है। लड़के ने हाथ में 500, 100 और 200 रुपये के नोट के बंडल पकड़े हुए है। महिला बताती है कि मैं मंदिर के बाहर फूल बेचती हूं। मेरा बेटा 3 दिनो से कुछ नहीं खाया है। उसे एक आईफोन चाहिये। इसके साथ ही मां ने अपने बेटे से ये भी कहा है कि वो कमा कर ये पैसे उसे वापस करे।
सोशल मीडिया पर लोग बेटे को दे रहे गालियां
अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक युद्ध सा छिड़ गया है। एय युनाइटेड हिंदु नाम के यूजर ने कहा कि यह काफी शर्मनाक है। आईफोन की जिद और भूख हड़ताल को लेकर मां के द्वारा बेटे को चप्पलों से पीटना चाहिये था। उन्होंने बेटे को स्वार्थी करार दिया है। इसके अलावा रागिनी नाम की एक यूजर ने कहा कि माफ करना आंटी, ये बेरोजगार अगर आपसे स्पोर्ट बाइक की डिमांड करेगा तो क्या आप अपनी जमीन बेचकर इसे बाइक दिलाएंगी। जो उसी बाइक से स्टंट करेगा और खुद को चोट पहुंचाएगा।
fbe661c7fdef3bf34666e50a14a29615-breaking news (1).pngइसके अलावा कई और लोगों ने बेटे को जमकर फटकार लगाई। सागास ऑफ भारत नाम के एक यूजर लिखते हैं कि इसे आईफोन नहीं चप्पल शॉट की आवश्यकता है।




