back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anant-Radhika की तरह आप भी कर सकते हैं सदर्न फ्रांस में प्री-वेडिंग फंक्शन, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने हजार

Anant Ambani-Radhika: एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का दूसरा प्री-वेडिंग समारोह अगले सप्ताह शुरू होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 28 मई से शुरू होगा। इस बार सेलिब्रेशन इटली से शुरू होगा और सिंगापुर में समाप्त होगा। सेलिब्रेशन क्रूज शिप पर होगा। यानी समुद्र की लहरों पर भारत समेत दुनिया के सेलिब्रिटी की मौजूदगी में फंक्शन होंगे। इसमें 800 मेहमान शामिल होने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक क्रूज शिप इटली के सिटी पोर्ट से रवाना होकर सिंगापुर में खत्म होगी। क्रूज पर 600 स्टाफ मौजूद रहेंगे, जो 800 मेहमानों का ख्याल रखेंगे।

4 जून तक चलेंगे फंक्शन

सेलिब्रेशन 28 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेंगे। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल होंगे। बिजनेस जगत से भी कई नामचीन हस्तियां शरीक होंगी। गौरतलब है कि पहले प्री-वेडिंग में 1000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।

यूरोप में फेमस है क्रूज शिप टूरिज्म

यूरोप की कई देश समुद्र से जुड़े हैं। UK, इटली, फ्रांस, स्पेन एक-दूसरे से समुद्र से जुड़े हैं। इस कारण यहां क्रूज शिप टूरिज्म काफी फेमस है। ये जगह आकर्षक तट, सुंदर नीले समुद्र और खूबसूरत शहरों के लिए चर्चित हैं। यहां दूर-दूर से आकर लोग क्रूज शिप पर पार्टी करते हैं। अगर, किसी व्यक्ति को यहां के किसी साधारण क्रूज शिप पर पार्टी करनी है तो उसे 500 से 1000 डॉलर यानी लगभग 84000 हजार रुपए खर्च करने होंगे। प्रसिद्ध कान शहर भी सदर्न फ्रांस में है। यहां हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाता है।

गुजरात में हुआ था पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

इससे पहले गुजरात स्थित जामनगर में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे। फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक चले थे। इस पर 1200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसमें इंटरनेशनल स्टार्स रिहाना और एकॉन ने परफॉर्म किया था। बिजनेस, राजनीति, बॉलीवुड के लगभग सारे बड़े लोग शरीक किए थे। अंबानी फैमिली ने शहर के लोगों के लिए एक भोज का आयोजन कराया था, जिसमें 51 हजार लोगों को खाना खिलाया गया था।

जुलाई में होनी है शादी

अनंत अंबानी जुलाई में शादी करेंगे। शादी लंदन में हो सकती है। दोनों की सगाई 19 जनवरी 2023 को मुंबई में हुई थी। राधिका के पिता एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ वीरेन मर्चेंट हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵