back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इल्तिजा मुफ्ती का विवादित बयान, बोली- ‘हिंदू धर्म एक बीमारी, इसमें लाखों लोग प्रभावित’

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का एक विवादित बयान सामने आया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती का एक विवादित बयान सामने आया है। इल्तिजा मुफ्ती का कहना है कि हिंदू धर्म एक बीमारी है, जिसने भारत में लाखों लोगों को प्रभावित किया है। इस बीच भगवान राम का नाम नहीं लेने पर कथित तौर पर मुस्लिम लड़कों की पिटाई का वीडियो वायरल करते हुए इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने यह बयान दिया है। यह वीडियो कुछ दिन पूर्व मध्‍य प्रदेश के रतलाम से सामने आया था, वायरल वीडियो में बच्‍चों के साथ जो व्‍यवहार किया गया, वह किसी के गले नहीं उतर रहा है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। 

भगवान राम को शर्म से अपना सिर झुकाना चाहिए 

इल्तिजा मुफ्ती एक्‍स पर लिखती हैं, ”भगवान राम को शर्म से अपना सिर झुकाना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए कि कैसे नाबालिग मुस्लिम लड़कों को सिर्फ़ इसलिए चप्पलों से पीटा जा रहा है क्योंकि वे उनका नाम लेने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को पीड़ित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।” इस बीच इल्तिजा मुफ्ती ने बाद में अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह गुस्से में हैं और मासूम बच्चों को इस तरह पिटते नहीं देख सकतीं. साथ ही अपने ट्वीट में भगवान राम का जिक्र करने को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में इस देश में मुसलमानों के खिलाफ बहुत हिंसा हुई है, मॉब लिंचिंग हुई है, अगर राम का नाम नहीं लिया तो उनकी पिटाई की जाती है. ये पीटने वाले रामराज्य की बात करते हैं, लेकिन रामराज्य थोड़े ही है। 

हिंदुत्व ने सभी के विचारों में जहर भर दिया 

इल्तिजा मुफ्ती का कहना है कि हिंदुत्व ने सभी के विचारों में जहर भर दिया है। ये एक बीमारी है। एक मुसलमान होने के नाते मैं यह समझ सकती हूं। इल्तिजा मुफ्ती ने यह भी कहा है कि जिस तरह आतंकियों ने इस्लाम को बदनाम किया है, उसी तरह हिंदुत्व के नाम पर हिंदू धर्म को भी बदनाम किया जा रहा है। आपको बतादें कि इल्तिजा पहले भी इसी तरह से हिन्‍दू धर्म के विरोध में बयान देने के लिए कुख्‍यात है। वहीं, दूसरी ओर उनको एक्‍स पर ही अनेक लोग कड़ा जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह एक घृणा अपराध है जिसकी निंदा की जानी चाहिए लेकिन देखिए दिसंबर के पहले तीन दिनों में आपके भाई क्या कर रहे हैं] मुसलमानों ने भारत में तीन हिंदुओं को मार डाला। यह घृणा और अल्पसंख्यकों को मारने और लूटने का विशेषाधिकार है।

कश्मीर में इस्लाम के नाम पर हजारों हिंदुओं की हत्या 

इसी तरह से एक अन्‍य ने लिखा – कश्मीर में इस्लाम के नाम पर हजारों हिंदुओं की हत्या की गई और अभी भी कश्मीर और पूरी दुनिया में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आपके अल्‍लाह को अपना सिर कहां झुकाना चाहिए? वहीं, एक यूजर का प्रश्‍न इल्तिजा मुफ्ती था कि मोहम्मद को क्यों नहीं? जब ISIS शरिया और इस्लाम के नाम पर निर्दोष लोगों के सिर काटे जा रहे थे? वह हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है, कृपया उसके खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं, कुछ लोगों का कहना रहा है कि अल्लाह, पैगंबर आतंकवाद और मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा ली गई निर्दोष जानों के कारण लाखों बार शर्म से अपना सिर झुकाने से थक गई होंगी। इसी तरह के कई अन्‍य कमेंट इल्तिजा मुफ्ती को एक्‍स पर दिए गए हैं। जिसमें उन्‍हें हिन्‍दू धर्म को निशाना बनाने के लिए घेरा गया है ।

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू कश्मीर में LOC पर पाक की नापाक हरकत, देखे गए संदिग्‍ध ड्रोन, भारतीय सेना की सतर्कता के बाद वापस लौटे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵