back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू कश्मीर में LOC पर पाक की नापाक हरकत, देखे गए संदिग्‍ध ड्रोन, भारतीय सेना की सतर्कता के बाद वापस लौटे

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों देखी गई। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां दर्ज की गईं। सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ ड्रोन को उड़ान भरते हुए देखा। हालात को भांपते हुए भारतीय सेना ने तुरंत एंटी-ड्रोन प्रोटोकॉल लागू किए। सेना की सक्रिय कार्रवाई के बाद ये ड्रोन बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान की दिशा में लौट गए। अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी से लगे कई अग्रिम क्षेत्रों में यह गतिविधि देखी गई। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि ड्रोन सीमा पार से आए थे और भारतीय हवाई क्षेत्र में कुछ समय तक मंडराने के बाद वापस चले गए।

सेना अधिकारियों के मुताबिक, सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन की संदिग्ध मौजूदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक तैनात जवानों ने रविवार शाम लगभग 6:35 बजे नौशेरा क्षेत्र के गनिया-कलसियां गांव के ऊपर एक ड्रोन को उड़ते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने हल्की और मध्यम श्रेणी की मशीन गनों से जवाबी फायरिंग की। इसके अलावा, राजौरी जिले के तेरियाथ क्षेत्र के खब्बर गांव के पास भी उसी समय एक अन्य ड्रोन की गतिविधि दर्ज की गई। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए हैं और आगे की जांच जारी है।

शाम के समय कई स्थानों पर देखी गई ड्रोन जैसी गतिविधियां 

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में शाम के समय कई स्थानों पर ड्रोन जैसी गतिविधियां दर्ज की गईं। कलाकोट क्षेत्र के धर्मसाल गांव के पास से एक संदिग्ध उड़न वस्तु को भरख दिशा की ओर जाते हुए देखा गया। इसके अलावा, सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर अंतर्गत चक बाबराल गांव के ऊपर शाम लगभग 7:15 बजे एक ड्रोन जैसी वस्तु कुछ देर तक हवा में मंडराती नजर आई। वहीं, इससे पहले शुक्रवार शाम करीब 6:35 बजे पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर के तैन से टोपा इलाके में भी नियंत्रण रेखा के पास एक ऐसी ही संदिग्ध गतिविधि सामने आई थी।

सांबा सेक्टर में पाक ड्रोन की साजिश नाकाम

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, शुक्रवार रात सांबा जिले से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय किया गया। इसके बाद घगवाल क्षेत्र के पलोरा गांव में तलाशी अभियान के दौरान ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई सामग्री में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 जिंदा कारतूस और एक ग्रेनेड शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एम एम नरवणे की सुरक्षा को लेकर संजय राउत को सता रही है चिंता, कहा- सेना प्रमुख के साथ क्या होगा कहना मुश्किल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने एक...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵