back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोर्डिंग स्कूल से शादी तक, परिवार को माननी पड़ी प्रियंका गांधी की हर जिद…पढ़ें जन्मदिन पर दिलचस्प किस्से

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। राजनीतिक परिवार में जन्म लेने वाली प्रियंका बचपन से ही चुलबुली, जिद्दी और आत्मविश्वास से भरी रही हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Priyanka Gandhi Vadra Birthday Special: कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। राजनीतिक परिवार में जन्म लेने वाली प्रियंका बचपन से ही चुलबुली, जिद्दी और आत्मविश्वास से भरी रही हैं। दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी की लाडली प्रियंका की कई जिदों के आगे परिवार को झुकना पड़ा। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़े कुछ रोचक और अनसुने किस्से।

राजनीति के सबसे बड़े घराने में जन्म

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। उनके परिवार से देश को तीन प्रधानमंत्री मिले पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी। बचपन से ही प्रियंका ने सत्ता, संघर्ष और जिम्मेदारी को बहुत करीब से देखा। प्रियंका बचपन में बेहद शरारती और जिद्दी थीं। पिता राजीव गांधी चाहते थे कि वह भी राहुल की तरह बोर्डिंग स्कूल में पढ़ें, लेकिन प्रियंका को घर से दूर रहना बिल्कुल पसंद नहीं था। बोर्डिंग स्कूल का नाम आते ही वह नाराज हो जाती थीं। आखिरकार उनकी जिद के आगे राजीव गांधी को झुकना पड़ा और प्रियंका को दिल्ली में ही पढ़ाने का फैसला किया गया।

13 साल की उम्र में हुई रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात

प्रियंका गांधी की रॉबर्ट वाड्रा से पहली मुलाकात तब हुई, जब वह सिर्फ 13 साल की थीं. धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शुरुआत में परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। लेकिन प्रियंका अपनी बात पर अड़ी रहीं और अंत में परिवार को मानना पड़ा। 8 फरवरी 1997 को प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की शादी हुई और वह प्रियंका गांधी वाड्रा बन गईं। प्रियंका अपनी दादी इंदिरा गांधी के बेहद करीब थीं। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी को प्रियंका में अपनी झलक दिखाई देती थी। इंदिरा गांधी जब भी समय निकालतीं, राहुल और प्रियंका के साथ बैठकर बातें करतीं, खेलतीं और उन्हें जीवन के सबक सिखाती थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵