back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपीटीईटी 2021 के लिए पहले से कर लें तैयारी, इन दस्तावेजों के बिना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

UPTET Exam 2021: पिछले साल नवंबर में यूपीटीईटी परीक्षा 2021 का पेपर लीक होने के बाद अब इस परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया जा रहा है। 28 नवंबर 2021 को पेपर लीक होने की वजह से इसे उस समय रद्द कर दिया गया था।

अब यह परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित (UPTET Exam 2O21) की जाएगी। ताजा अपडेट के हिसाब से यूपीटीईटी का नया एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कोविड 19 गाइडलाइंस का पूरा पालन करना होगा।

यूपीटीईटी 2021 को लेकर इस बार काफी सावधानी बरती जा रही है। इस बार न सिर्फ पेपर लीक जैसी घटना से बचना है, बल्कि कोविड 19 गाइडलाइंस का भी पूरा पालन करना है। इस साल की यूपीटीईटी 2021 परीक्षा (UPTET Exam 2021) में जो अभ्यार्थी शामिल होने वाले हैं, उन्हें अपने डॉक्युमेंट्स तैयार रखने होंगे। उनके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर भी अपनी नजर बनाए रखें।

मांगे जा सकते हैं ये डॉक्युमेंट

23 जनवरी को होने वाली यूपीटीईटी 2021 परीक्षा (UPTET Exam 2O21) में शामिल होने के लिए अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी डाक्युमेंट्स भी ले जाने होंगे। इनमें यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021, ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति और प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य/सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति शामिल हैं। यह जानकारी पहले आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी नोटिस में दी गई थी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपीटीईटी 2021 (UPTET Exam 2O21) परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी । प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार, यूपीटीईटी 2021 परीक्षा परिणाम 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...