back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीमा सुरक्षा बल में निकलने जा रही 2700 से ज्यादा पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

BSF Constable Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल यानि BSF में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकलने जा रही है। दरअसल, गृह मंत्रालय बीएसएफ में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबलों के 2788 पद भरे जाएंगे।

दरअसल, बीएसएफ इस भर्ती प्रक्रिया (BSF Constable Recruitment 2022) को अगले सप्ताह शुरू कर सकता है। माना जा रहा है कि इसके लिए एक या दो दिन में डीटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होगा और 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी निर्धारित करने की जानकारी मिली है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

BSF Constable Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता व उम्र

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए 10वीं पास या आईटीआई में 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ 2 साल का अनुभव या आईटीआई में 2 साल का डिप्लोमा जैसे शैक्षिक योग्यता मांगी जा सकती है। विस्तृत जानकारी जल्द जारी होने वाली भर्ती अधिसूचना (BSF Constable Recruitment 2022) में उपलब्ध होगी। इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन (BSF Constable Recruitment 2022) शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

बोल्ड अंदाज में Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया का पारा किया हाई , वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर Mrunal Thakur...

Instagram, WhatsApp और Facebook के लिए Meta ला सकता है नया Paid Subscription प्लान, मिलेंगे कई Premium फीचर्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Meta अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स...

Hybrid Car Battery Life: नई Hybrid Car खरीदने जा रहे हैं? पहले जान लें बैटरी कितने KM तक देती है साथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और बेहतर...

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर Chris Gayle का बड़ा रिएक्शन, बोले- ‘यह असली Carnage है’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा बल्लेबाज Vaibhav...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵