back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 29 तारीख को होगा एग्जाम, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानि यूजीसी नेट परीक्षा 2021 (UGC NET Admit Card 2021) का आयोजन इस साल 29 नवंबर और 5 दिसंबर को होने जा रहा है। यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेना है, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि UGC NET एडमिट कार्ड 2021 (UGC NET Admit Card 2021) दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा के लिए है। एनटीए इन तारीखों पर कुल 20 पेपर आयोजित करेगा। ये विषय इतिहास, प्रबंधन, जनसंख्या अध्ययन से लेकर अंग्रेजी, मलयालम, तेलुगु, सामाजिक कार्य और अन्य तक होंगे।

एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक कर लें

एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2021) डाउनलोड करने के बाद अभ्यार्थी उसमें अंकित सभी जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लें। किसी भी तरह की गलती होने के बाद उसे सुधारा जा सकता है। इस बार यूजीसी नेट 2021 परीक्षा के लिए 12.6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अब तक सभी उम्मीदवारों के लिए लगभग 48 विषयों के पेपर आयोजित किए जा चुके हैं।

7 से 12 दिनों के लिए UGC NET एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा का अंतिम चक्र है जो आयोजित किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा समाप्त हो जाएगी। हालांकि रिजल्ट (UGC NET Admit Card 2021) को लेकर कोई ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ओपन करें

  2. यहां होमपेज पर, News Feed सेक्शन में जाएं और एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2021) डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

  3. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें

  4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा

  5. इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट ले लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या P.hd के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो वह अपने छात्र जीवन...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵