नई दिल्ली। रेलवे भर्ती सेल ने दसवीं और 12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए बंपर भर्तियां (Railway Apprentice Recruitment 2021) निकाली है। दरअसल, यह भर्तियां अपरेंटिस ट्रेनिंग के तहत निकाली गई हैं। कुल 16 हजार से भी ज्यादा पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। रेलवे ने यह भर्तियां अलग-अलग जोन के लिए निकाली हैं।
रेलवे द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया (Railway Apprentice Recruitment 2021) के लिए आवेदक का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही साथ उसके पास संबंधित स्ट्रीम में आईटीआई की िडग्री होनी चाहिए। स्ट्रीम के मानकों अनुसार ही न्यूनतम योग्यता मांगी गई है।
दक्षिण मध्य रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
अप्रेंटिस भर्ती के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने कुल 4103 पदों पर वैकेंसी (Railway Apprentice Recruitment 2021) निकाल रखी है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से जारी है, जो 3 नवंबर को खत्म होने जा रही है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी दक्षिण मध्य रेलवे की वेबसाइट www.scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पूर्वी रेलवे में 3300 से ज्यादा पद
रेलवे भर्ती सेल की तरफ से पूर्वी रेलवे में कुल 3366 पदों के लिए अप्रेंटिस की भर्ती प्रक्रिया (Railway Apprentice Recruitment 2021) जारी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो 3 नवंबर तक चलेगी। ऐसे में जिन आवेदकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह 3 नवंबर से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे में 2000 से ज्यादा पद
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से कुल 2226 पदों पर पश्चिम मध्य रेलवे के लिए अपरेंटिस भर्ती (Railway Apprentice Recruitment 2021) निकाली है। इन पदों के लिए 11 अक्टूबर से आवेदन शुरू हुए थे, जो 10 नवंबर 2021 तक जारी रहेंगे। अभ्यार्थी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पूर्व मध्य रेलवे में 2200 पदों पर भर्ती
इसी तरह पूर्व मध्य रेलवे ने भी अप्रेंटिस के 2206 पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitment 2021) निकाली हैं। इच्छुक अभ्यार्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर 5 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से आवेदन की प्रक्रिया पिछले महीने 5 अक्टूबर को शुरू की गई थी।
उत्तर मध्य रेलवे में भी भर्ती
उत्तर मध्य रेलवे ने भी 1664 पदों पर अपरेंटिस भर्तियां (Railway Apprentice Recruitment 2021) निकाल रखी हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न डिविजन्स के लिए इन पदों के लिए 2 नवंबर यानि कल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर जाकर 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्तियां प्रयागराज डिवीजन, झांसी डिवीजन, आगरा डिवीजन और झांसी वर्कशाप के लिए निकाली गई हैं।




