back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel-Hamas जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे तेल अवीव, गाजा पट्टी के निकट बजे खतरे के सायरन

Tel Aviv: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध क्षेत्र की असाधारण यात्रा पर आज इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंच गए। कुछ ही मिनट बाद गाजा पट्टी के निकट किबुतज किसुफिम में खतरे के सायरन बजने लगे।

तेल अवीव, हि.स.। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध क्षेत्र की असाधारण यात्रा पर आज इजराइल की राजधानी तेल अवीव पहुंच गए। तेल अवीव के हवाई अड्डे पर बाइडन के उतरने के कुछ ही मिनट बाद गाजा पट्टी के निकट किबुतज किसुफिम में खतरे के सायरन बजने लगे। इसके बाद बाइडन का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया।

बाइडन का दौरा इजराइल के प्रति उनके समर्थन और एकजुटता को दर्शाता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध में अब तक 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर मंगलवार रात हुए हमले से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। बाइडन का यह दौरा इजराइल के प्रति उनके समर्थन और एकजुटता को दर्शाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाली गाजा पट्टी के इस अस्पताल में हुए विनाशकारी विस्फोट के बाद गाजा को मानवीय सहायता सुनिश्चित करने, संघर्ष को और बढ़ने से रोकने और अमेरिकी रक्षा के लिए राजनयिक प्रयास पटरी से उतर गए हैं। जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ अरब नेताओं के शिखर सम्मेलन को भी रद्द कर दिया गया है।

PM बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने अगवानी की

राष्ट्रपति बाइडन के तेल अवीव पहुंचने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने उनकी अगवानी की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात कर राष्ट्रपति बाइडन को गले लगाया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला रवाना हुआ।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह महत्वपूर्ण है कि राष्ट्रपति बाइडन की इजराइल की यात्रा के मद्देनजर जमीन तैयार करने के लिए अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन मध्य पूर्व की यात्रा कर चुके हैं। ब्लिंकन ने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात की थी।

इजरायल-हमास जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया बड़ा बयान

इजरायल-हमास जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को अपना समर्थन दिया है। जो बाइडेन ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने गाजा पट्टी के अस्पताल में हुए हमले के लिए इजरायल को दोषी नहीं माना। उन्होंने कहा इस हमले के पीछे किसी अन्य का हाथ होने की संभावना है। उन्होंने कहा गाजा पट्टी के अस्पताल में जो विस्फोट हुआ, वह इजरायल ने नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा, “गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैंने जो देखा उससे यह लगता है कि यह काम दूसरी टीम की ओर से किया गया था।”

हमास के लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात

बाइडेन ने कहा, “गाजा के अस्पताल में जो हमला हुआ, उसमें कई लोगों की मौत हुई। इसलिए हमें वहां बहुत सारे काम करने हैं और कई चीजों पर काबू पाना है। हमास हमले में इजरायल के 1300 लोगों की हत्या कर दी गई। इसे लेकर अमेरिका चिंतित है।” इसके साथ हमास के लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा “हमास के खिलाफ जंग में इजरायल को यह सुनिश्चित करना है कि अपने लोगों के बचाव के लिए आवश्यक चीजें हैं या नहीं। हमास सभी फलस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। हमास ने वहां के लोगों को तकलीफ ही दी है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...