back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel: गाजा में जमीनी कार्रवाई हुई तो बेमौत मरेंगे हजारों मरीज, ठप हो सकती है चिकित्सा सामानों की आपूर्ति

Gaza Strip: इजराइल के हवाई हमले के बाद संभावित जमीनी कार्रवाई हुई तो हजारों मरीज बेमौत मारे जाएंगे। चिकित्सकों ने आगाह किया कि अस्पताल में घायलों का इलाज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गाजा/खान यूनिस, हि.स.। गाजा में इजराइल के हवाई हमले के बाद संभावित जमीनी कार्रवाई हुई तो हजारों मरीज बेमौत मारे जाएंगे। चिकित्सकों ने आगाह किया कि अस्पताल में घायलों का इलाज करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जमीनी कार्रवाई होने पर पहले से बाधित चिकित्सा सामानों की आपूर्ति बाधित होने से हजारों घायल मरीजों की मौत हो सकती है।

इजराइल के जमीनी हमले से पहले गाजा में नागरिकों को भोजन, पानी और सुरक्षित स्थान की तलाश में संघर्ष करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह हमास के घातक हमले के बाद इजरायल ने पूरे गाजा क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

ईंधन खत्म होने की आशंका

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार गाजा के अस्पतालों में दो दिनों के भीतर जनरेटर के लिए ईंधन खत्म होने की आशंका है। इससे हजारों मरीजों की जान खतरे में पड़ जाएगी। ईंधन की कमी के कारण गाजा का एकमात्र बिजली संयंत्र बंद हो गया है। दक्षिणी शहर खान यूनिस में नासिर अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) घायल मरीजों से भरी हुई है। इनमें ज्यादातर तीन साल से कम उम्र के बच्चे हैं।

क्रिटिकल केयर काम्प्लेक्स के सलाहकार डॉ. मोहम्मद कंदील ने कहा कि विस्फोट के चलते गंभीर रूप से घायल सैकड़ों लोग अस्पताल आये हैं। यहां आज ईंधन खत्म होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आईसीयू में 35 मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता है।

ईंधन खत्म मतलब स्वास्थ्य प्रणाली बंद

इसके अलावा 60 मरीज डायलिसिस पर हैं। अगर ईंधन खत्म हो जाता है तो इसका मतलब है कि पूरी स्वास्थ्य प्रणाली बंद हो जाएगी। अगर बिजली आपूर्ति बंद हो जाए, तो इन सभी मरीजों की मौत का खतरा है।

उत्तरी गाजा के कमाल अदवान अस्पताल में बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. हुसाम अबू सफिया ने कहा कि इजरायल के आदेशों के बावजूद हमने हास्पिटल खाली नहीं किया। आईसीयू में सात नवजात शिशु वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि हम अस्पताल खाली नहीं कर सकते। इसका मतलब होगा वे शिशु और अन्य मरीज मारे जाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग केस में लॉरेंस गैंग के 3 शूटरों की पहचान, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित CAPS Café पर तीन बार हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...