बीजापुर, 21 मार्च (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत रविवार सुबह थाना गंगालूर से जिला एवं डीआरजी का संयुक्त बल ग्राम कमकानार की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर एक नक्सली मंगलू मण्डावी पिता नडगा उर्फ बामन मण्डावी उम्र 28 वर्ष साकिन हकवा बोटेनपारा थाना मिरतुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के कब्जे से 01 टिफिन बम डेटोनेटर मय इलेक्ट्रिक वायर जप्त किया गया है। थाना गंगालूर मे अपराध क्रमांक 09/21 धारा 04, 05 विप.अधि. के तहत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई उपरान्त रिमाण्ड पर रविवार को न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे




