back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: आज शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव-प्रचार का शोर, मोदी-शाह समेत BJP के कई बड़े नेता भरेंगे हुंकार

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। 25 नवम्बर को प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। 25 नवम्बर को प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के कई बड़े नेता अपनी ताकत झोंकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12:30 बजे आरजी स्टेडियम देवगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे होटल ललित में मीडिया से मुखातिब होंगे। बाद में निम्बाहेड़ा में जनसभा करेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज सांगानेर और आदर्श नगर क्षेत्र में रोड शो करेंगे।

BJP के अन्य नेता होंगे इन स्थानों पर

वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहाडा, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, अलवर में जनसभा करेंगे। असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा विद्याधर नगर और सिविल लाइन क्षेत्र में रोड शो कर सुजानगढ, चित्तौड़गढ़ में जनसभा करेंगे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे हवामहल क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके बाद मनोहरपुर, कोटपूतली में जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

अलग-अलग विधानसभा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे BJP नेता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झोटवाड़ा में रोड शो और राजाखेडा में चुनावी सभा करेंगे। जबकि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान रामगंजमंडी और पीपल्दा में जनसभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी अलग-अलग विधानसभा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

EC ने क्या कहा?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के अंतर्गत होने वाले मतदान के लिए आज शाम 6 बजे से प्रचार-प्रसार थम जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि 23 नवंबर को सायं 6 बजे से आरम्भ होकर मतदान समाप्ति अवधि 25 नवंबर को सायं 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।

सुरक्षा-व्यवस्था सख्त

गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन मशीनरी और पुलिस प्रशासन की ओर से इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आयोग ने निर्देश दिए हैं, जिसमें सामुदायिक केन्द्रों, धर्मशालाओं या वो जगह जहां बाहरी व्यक्तियों को ठहराया जाता है, उनकी निगरानी करने, गेस्ट हाऊस/लॉज/होटलों में ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी लेने, बाहर से आने वाले वाहनों पर निगरानी रखने के लिए चेकपोस्ट स्थापित करने आदि कार्यवाही शामिल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵