नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है, इस दिन पर नाग देवता के साथ-साथ महादेव की पूजा-अर्चना का भी विधान है। जो कि, इस बार नाग पंचमी का पर्व मंगलवार 29 जुलाई को मनाया जा रहा है। । इस दिन पर आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं जिन्हें करने से आपको नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा की भी प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं इस उपायों के बारे में।
नाग पंचमी के दिन विशेषपूजा-अर्चना का भी विधान है।
बता दे, नाग पंचमी के दिन विशेष विधि-विधान से पूजा करने से जातक को कालसर्प दोष से भी राहत मिलती है । साथ ही इन दिन पर नाग देवता की कृपा प्राप्ति के लिए भी बहुत से उपाय किए जा सकते हैं। इस दिन पर नाग देवता के साथ-साथ महादेव की पूजा-अर्चना का भी विधान है।
इस तरह करें पूजा
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग के पास नाग देवता को दूध और चमेली के फूल अर्पित करें। इस दौरान नाग देवता का मंत्र वासुकिः तक्षकश्चैव कालियो मणिभद्रकःऐरावतो धृतराष्ट्रः कार्कोटकधनंजयौ॥ एतेऽभयं प्रयच्छन्ति प्राणिनां प्राणजीविनाम्॥ का जप करना चाहिए। इसके साथ ही आप पूजा में इस मंत्र का भी जप कर सकते हैं।
नागपंचमी पूजन मंत्र
सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।।
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।
जरूर करें ये काम
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का अभिषेक करें इसके बाद नाग देवता की पूजा-अर्चना करें। साथ ही इस दिन पर गरीबों को अपनी क्षमता के अनुसार, दान आदि भी जरूर देना चाहिए ऐसा करने से जीवन में आ रही अड़चने दूर होती है।
रखें इन बातों का ध्यान
नाग पंचमी के दिन सुई-धागे, नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल करना या तवे पर रोटी बनाना आदि। इसके साथ ही नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई से जुड़े कार्य करने से भी मनाही होती है। ऐसा करने से जमीन के अंदर सांपों के बिल टूट सकते हैं उन्हें नुकसान पंहुच सकता है। कुल मिलाकर नाग पंचमी के दिन ऐसे किसी भी कार्य को नहीं किया जाता, जिससे नागों को नुकसान पंहुचने की संभावना हो।




