back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shardiya Navratri 2025 : कब से हो रही शारदीय नवरात्रि की शुरूआत ? ये है तिथि और शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत अगले महीने से हो रही है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा की जाती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। यह पर्व देवी दुर्गा की नौ शक्तियों की उपासना के लिए समर्पित है और हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि पूरे देश में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है, विशेष रूप से उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों जैसे-उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में। इस दौरान भक्तजन पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं और व्रत-उपवास रखते हैं। श्रद्धालु नवरात्रि में कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक विधिपूर्वक धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। हर दिन मां दुर्गा के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है, जिसमें शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक के रूप शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है? और क्‍या है इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि ?

कब है शारदीय नवरात्रि ?

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से हो रही है। नवरात्रि का शुभारंभ कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा के साथ होगा। यह नौ दिवसीय पर्व 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को समाप्त होगा। इस दौरान नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव से की जाती है। 

जानें घटस्थापना का शुभ समय

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से हो रही है। इसी दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) के साथ मां दुर्गा की आराधना का शुभारंभ होगा। पंचांग के अनुसार, घटस्थापना के लिए सबसे उत्तम समय सुबह 06:09 से 08:06 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कलश स्थापना करना अत्यंत शुभ माना गया है। यदि किसी कारणवश कलश स्थापना इस समय में न हो सके, तो अभिजीत मुहूर्त एक श्रेष्ठ विकल्प है, जो इस दिन सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा। व्रत रखने वाले भक्त इसी दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा विधिपूर्वक करते हैं और नवरात्रि व्रत का संकल्प लेते हैं।

29 सितंबर 2025 – सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा

30 सिशारदीय नवरात्रि 2025 : नौ दिनों की तिथियां और देवी पूजा

22 सितंबर 2025 – प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा

23 सितंबर 2025 – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

24 सितंबर 2025 – तृतीया तिथि, मां चंद्रघंटा पूजा

25 सितंबर 2025- तृतीया तिथि

26 सितंबर 2025 – चतुर्थी तिथि, मां कूष्मांडा पूजा

27 सितंबर 2025 – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा

28 सितंबर 2025 – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा

तंबर 2025 – महाअष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा

1 अक्टूबर 2025 – महानवमी तिथि, मां सिद्धिदात्री पूजा

2 अक्टूबर 2025 – नवरात्रि व्रत पारण, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारियां विभिन्न स्रोतों, जैसे- ज्योतिषीय गणनाएं, पंचांग, धार्मिक मान्यताएं और शास्त्रों के आधार पर संकलित की गई हैं। हम इस जानकारी की पूर्ण सटीकता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...