back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market: भारत पर 50% टैरिफ से पहले शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 600 अंक गिरा

अमेरिका की तरफ से भारत पर 50% टैरिफ लगाने की तैयारी का असर अब शेयर बाजार पर भी साफ दिख रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका की तरफ से भारत पर 50% टैरिफ लगाने की तैयारी का असर अब शेयर बाजार पर भी साफ दिख रहा है। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत से ही निवेशकों का भरोसा डगमगा गया और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में आ गए।

600 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24,800 से नीचे

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 600 अंक से ज्यादा गिर गया। निफ्टी 50 भी फिसलकर 24,800 के स्तर से नीचे पहुंच गया। सबसे ज्यादा चोट मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को लगी। मेटल, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली मेटल, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली दर्ज हुई। वोडाफोन आइडिया के शेयर में 9% तक गिरावट आई, क्योंकि सरकार की तरफ से राहत पैकेज न देने की खबर आई।

अमेरिकी टैरिफ से कौन से सेक्टर पर असर?

ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि 50% टैरिफ का सबसे ज्यादा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जिनकी अमेरिकी बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है कपड़ा उद्योग, इंजीनियरिंग गुड्स, लेदर, केमिकल्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर भारत ने जल्दी वैकल्पिक बाजार नहीं तलाशे और घरेलू खपत नहीं बढ़ाई, तो आने वाले तिमाहियों में कंपनियों की कमाई और बाजार दोनों पर दबाव रहेगा।

27 अप्रैल से लागू होगा 50% टैरिफ

अमेरिका ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बुधवार 27 अप्रैल से भारतीय सामान पर टैरिफ 25% से बढ़कर 50% हो जाएगा। यह कदम अमेरिका ने रूस से भारत की तेल खरीद को लेकर उठाया है। 86.5 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट पर सीधा असर विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी ऊंची दर का टैरिफ भारत के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। भारत हर साल करीब 86.5 बिलियन डॉलर का सामान अमेरिका को एक्सपोर्ट करता है। बढ़ा हुआ टैरिफ भारतीय सामान को अमेरिकी बाजार में महंगा बना देगा। एक्सपोर्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारतीय शेयर बाजार इस खबर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। निवेशकों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...