back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mantra: राम के इस मंत्र के जाप से मिलती है सफलता, जानिए धन आकर्षित करने की क्या है विधि

हम सफलता पाने के लिए कई भगवानों की पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राम भगवान की पूजा करके ऐसे कई मंत्र है जिनका जाप करने से आपके जीवन में सुख शांति बनी रहती है ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क 3 January 2024 : सप्ताह का सातों दिन भगवान की पूजा अर्चना होती है। लेकिन सभी भगवान की पूजा करने के अलग-अलग नियम और विधि भी बताई गई हैं। वैसे ही भगवान श्री राम की पूजा करने का भी महत्व है और इसके लिए खास मंत्र भी है। कहते हैं कि भगवान पूजा करने से आपकी सभी पापों का नाश होता है और आप एक अच्छा जीवन व्यतीत करते है। जानते हैं राम भगवान के ऐसे अनोखे मंत्र जिसके जाप से हमारा और हमारे घर परिवार का कल्याण होता है।

राम भगवान के यह अनोखे मंत्र

नौकरी अथवा कार्य में सफलता पाने के लिए मंत्र

इस मंत्र में क्लीं बीज ध्वनि है। यह ध्वनि जपकर्ता के जीवन में सफलता और खुशी को आकर्षित करने का काम करता है इस मंत्र के जाप से आपके सभी कार्य सफल होते हैं। अगर आपको नौकरी मिलने में कई कठिनाइयां हो रही है तब आपके लिए यह मंत्र काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

श्री राम गायत्री मंत्र

  • ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥

  • ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदय

इस मंत्र का जाप अपने मन को शांत करने के लिए किया जाता है। कहते हैं कि यदि किसी को नींद से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और अनिद्रा से जूझ रहे हैं, तो उन्हें इस मंत्र का जाप करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें शांति मिलेगी, और उनका मस्तिष्क संतुलित होगा जिससे नींद आसानी से आ जाएगी।

इस प्रकार करें इन मंत्रो का जाप

भगवान श्री राम के कई राम मंत्र हैं और प्रत्येक मंत्र का एक विशेष अर्थ है। इसलिए इन मंत्रों का जाप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाना चाहिए। वहीं आपा को किसी भी मंत्रों का जाप स्वच्छ शरीर से शुरू करना चाहिए। इसलिए अपने हाथ-पैर अवश्य धोएं। स्नान के बाद ही मंत्रों का जाप करें। जाप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख हर समय उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो, क्योंकि ये दिशाएं सबसे अधिक लाभ देती हैं। भगवान राम की पूर्ण कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्रों का जाप लगातार 48 दिनों तक किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...