back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: PM मोदी ने बिहार के काराकाट से भरी हुंकार, कहा–प्राण जाए पर वचन न जाए,’वचन पूरा कर फिर आया हूं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे के दूसरे दिन काराकाट पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया, रोड शो किया और कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई सैन्य कार्रवाई को लेकर कहा कि भारत ने अपना वचन पूरा कर दिया है। मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने अब तक अपने तरकश से सिर्फ एक तीर चलाया है, आगे और भी जवाब बाकी हैं।

‘जिन्होंने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हें मिट्टी में मिला दिया’

PM मोदी ने अपने भाषण में आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा,“जब पिछली बार बिहार आया था तो वचन दिया था कि आतंक फैलाने वालों को मिट्टी में मिला देंगे। आज उस वचन को पूरा कर फिर बिहार आया हूं। हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर बना दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पर दिया गया वादा, देश की सुरक्षा और माताओं-बहनों के सम्मान से जुड़ा था, जिसे सेना ने सच्चाई में बदला।

काराकाट में किया रोड शो, मुख्यमंत्री नीतीश और डिप्टी सीएम साथ रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ रोड शो किया। तीनों नेता एक ही वाहन में सनरूफ से बाहर निकलकर जनता का अभिवादन करते दिखे।

नीतीश कुमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि “2005 में जब एनडीए की सरकार बनी, तभी से हमने महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया। आज 35% से ज्यादा सरकारी नौकरियां महिलाओं के पास हैं।” उन्होंने पुलों, सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं में आए बदलावों का भी ज़िक्र किया।

 उद्घाटन की गई परियोजनाएं

पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क (249 करोड़ रु.)

गोपालगंज फोर लेन एलिवेटेड रोड

सोन नगर-मुहम्मदगंज तीसरी रेल लाइन

जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर

कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन

जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ

नवीनगर विद्युत परियोजना में 800 मेगावाट की तीन यूनिट गंगा नदी पर पुल (बक्सर-भरौली NH-922) रामनगर-कच्ची दरगाह रोड (NH-119D) पटना-आरा-सासाराम NH-119A का चौड़ीकरण वाराणसी-रांची-कोलकाता NH-319B का छह लेन विस्तार हार्डिंग पार्क, पटना में 5 रेलवे टर्मिनल प्लेटफॉर्म इन सभी परियोजनाओं की अनुमानित लागत करीब 1083 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर कड़े संदेश देने वाला रहा। जहां उन्होंने आतंकवाद पर कड़ा वार करने की बात दोहराई, वहीं बिहार के विकास के लिए कई अहम परियोजनाओं की सौगात भी दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के भीतर इसको...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...