back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Session: तेजस्वी के बगल में बैठेंगे तेजप्रताप! क्या विधानसभा सत्र से फिर जुड़ेंगे भाई-भाई के रिश्ते?

बिहार विधानसभा का अंतिम मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। यह सत्र 25 जुलाई तक चलेगा। खास बात ये है तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव इस सत्र में एक-दूसरे के बगल में बैठते नजर आएंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा का अंतिम मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। यह सत्र 25 जुलाई तक चलेगा। खास बात ये है कि महीनों के मनमुटाव के बाद तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव इस सत्र में एक-दूसरे के बगल में बैठते नजर आएंगे।

परिवार से बाहर, लेकिन विधानसभा में साथ

तेजप्रताप यादव को मई महीने में लालू प्रसाद यादव ने ना सिर्फ पार्टी RJD से निकाला, बल्कि घर से भी बाहर कर दिया था। इसके पीछे उनकी गर्लफ्रेंड के साथ वायरल हुई तस्वीर को वजह बताया गया था, जिससे परिवार और पार्टी दोनों की छवि को नुकसान हुआ। लेकिन विधानसभा सचिवालय ने दोनों भाइयों की सीटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी वो अब भी साथ ही बैठेंगे।

सियासत में फिर से साथ दिखेंगे दोनों भाई?

मई के बाद ये पहला मौका है जब तेजस्वी और तेजप्रताप एक सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 3 मई को ‘अत्यंत पिछड़ा वर्ग जागरूकता सम्मेलन’ में एक मंच पर दिखे थे। अब देखना है कि क्या विधानसभा की ये पास-पास की सीटें उनके बीच की दूरी भी कम कर पाएंगी? तेजप्रताप की अपनी महिला मित्र अनुष्का के साथ वायरल हुई तस्वीर ने पूरे लालू परिवार में खलबली मचा दी थी। इस तस्वीर के बाद लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी से बाहर कर दिया। वजह थी। तेजप्रताप पहले से शादीशुदा हैं और तलाक का केस अभी कोर्ट में चल रहा है। लालू को लगा कि इससे परिवार की छवि और पार्टी की स्थिति दोनों को नुकसान हो सकता है।

 तेजस्वी की नाराज़गी खुलकर आई सामने

तेजस्वी यादव भी अपने बड़े भाई के बर्ताव से नाराज दिखे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाखुशी जताई और तेजप्रताप के बयानों पर चुप्पी नहीं साधी। माना जा रहा है कि तेजप्रताप को पार्टी से निकालने के फैसले में तेजस्वी की भी सहमति थी, अब जबकि विधानसभा चुनाव करीब हैं, और तेजप्रताप खुद अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, ऐसे में पार्टी को नुकसान हो सकता है। अगर विधानसभा सत्र के दौरान दोनों भाइयों की बातचीत शुरू होती है, तो यह पार्टी के लिए राहत हो सकती है। तेजप्रताप पिछले कुछ दिनों से विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं, जिससे उनके स्वतंत्र चुनाव लड़ने की अटकलें और तेज हो गई हैं। अगले कुछ दिन लालू परिवार और आरजेडी के लिए अहम साबित हो सकते हैं। क्या ये पांच दिवसीय विधानसभा सत्र दोनों भाइयों को फिर से एक करेगा या सियासी दूरी और बढ़ेगी, ये देखने वाली बात होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...