back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जुदा हुई RJD और तेज प्रताप यादव की राहें! बनाएंगे नई पार्टी, अनुष्का भी आएंगी साथ, जल्द हो सकता है ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। आरजेडी और लालू परिवार से बाहर होने के बाद अब वे अपनी अलग पार्टी बनाने की तैयारी में हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे जल्द ही संभवतः एक-दो दिनों में नए दल के नाम का ऐलान कर सकते हैं।

हालांकि, तेज प्रताप की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही यह चर्चा भी तेज है कि अनुष्का यादव, जिनका नाम तेज प्रताप से कथित रूप से जुड़ा रहा है, इस नई पार्टी में उनके साथ राजनीति में कदम रख सकती हैं। गौरतलब है कि अनुष्का के साथ संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद ही तेज प्रताप को पार्टी और परिवार, दोनों से दूरी बना लेनी पड़ी थी। यही कारण माना जा रहा है कि उन्होंने अब अपनी राजनीतिक राह अलग करने का फैसला किया है।

तेज प्रताप यादव ने बदला राजनीतिक रुख

आरजेडी और लालू परिवार से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव इन दिनों पटना स्थित अपने सरकारी आवास में रह रहे हैं। यहीं से वे लगातार अपने करीबी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर आगे की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। हाल ही में, 10 जुलाई को तेज प्रताप वैशाली जिले के महुआ पहुंचे थे। इस दौरे के दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी से आरजेडी का झंडा हटाकर एक नया झंडा लगा दिया था, जिसमें लालू प्रसाद यादव की तस्वीर नहीं थी। उनका यह कदम राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा का विषय बना और इसे उनके बदले हुए राजनीतिक रुख का संकेत माना जा रहा है।

महुआ सीट पर नजर, तेज प्रताप यादव ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत

तेज प्रताप यादव ने हाल ही में महुआ में अपने समर्थकों के साथ बैठक की, जहां उन्होंने इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए। वर्तमान में वे समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं, लेकिन महुआ से उनका पुराना नाता रहा है। वे 2015 से 2020 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तेज प्रताप का ध्यान एक बार फिर से महुआ सीट पर केंद्रित है, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका इस क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना यही इशारा कर रहा है।

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों पिछले 12 वर्षों से रिश्ते में हैं। हालांकि कुछ ही देर में यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। इसके बाद, तेज प्रताप और अनुष्का की कई अन्य तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस पूरे प्रकरण के बाद लालू प्रसाद यादव ने सख्त कदम उठाते हुए तेज प्रताप को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और उन्हें परिवार से भी बाहर कर दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...