नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों और भीड़भाड़ वाले बाजारों के लिए ही नहीं, बल्कि इसकी नाइटलाइफ के लिए भी जानी जाती है। अगर आप मानते हैं कि दिल्ली में रात के समय घूमने के ज्यादा विकल्प नहीं हैं, तो यह सोच अब बदलने वाली है।
1 इंडिया गेट
दिल्ली में रात के वक्त घूमने की सबसे लोकप्रिय और जोश से भरी जगहों में इंडिया गेट का नाम सबसे ऊपर आता है। रात में जब इसकी रोशनी चारों ओर फैलती है, तो ये नजारा देखने लायक होता है।
यहां क्या कर सकते हैं?
– इंडिया गेट के पास बैठकर शांति और ठंडी हवा का आनंद लें।
– पास में मौजूद स्टॉल्स से चाय, आइसक्रीम और स्ट्रीट फूड ट्राय करें।
– दोस्तों या परिवार संग खुली हवा में देर रात तक समय बिताएं।
लोकेशन: राजपथ, नई दिल्ली
घूमने का सबसे अच्छा समय: रात 9 बजे से 12 बजे तक
2 अक्षरधाम मंदिर
जब शाम ढलती है और अक्षरधाम मंदिर रोशनी में नहाता है, तो इसकी भव्यता मंत्रमुग्ध कर देती है। यह स्थान उन लोगों के लिए आदर्श है जो शांति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा की तलाश में होते हैं।
यहां क्या किया जा सकता है?
– मंदिर परिसर के गार्डन में बैठकर ध्यान लगाएं और मन को शांत करें।
– म्यूजिकल फाउंटेन शो का आनंद लें, जो दृश्य और ध्वनि का अनोखा संगम है।
– मंदिर की वास्तुकला और रोशनी में नहाए हर कोने को निहारें और फोटोज लें।
लोकेशन: पांडव नगर, नई दिल्ली
घूमने का सबसे अच्छा समय: शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक
3 कनॉट प्लेस
दिल्ली की धड़कनों में शामिल कनॉट प्लेस रात के समय और भी ज्यादा जीवंत हो उठता है। ब्रिटिश आर्किटेक्चर से सजे गोले में फैले रेस्टोरेंट्स, खुले कैफे और घूमते म्यूजिशियन इसे राजधानी की सबसे रोमांटिक और एनर्जेटिक जगहों में से एक बना देते हैं।
यहां क्या करें?
– खुले आसमान के नीचे अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ देर रात टहलें।
– किसी नाइट कैफे या लाइव म्यूजिक बार में बैठकर खाने और संगीत का लुत्फ उठाएं।
– स्ट्रीट फूड में गर्मागर्म मोमोज़, मसालेदार छोले भटूरे और चटपटे रोल्स जरूर ट्राय करें।
लोकेशन: कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
सबसे अच्छा समय: रात 9:00 बजे से 1:00 बजे तक
4हौज खास विलेज
दिल्ली की सबसे हिप और ट्रेंडी जगहों में शामिल, हौज खास विलेज उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एक ही जगह पर पार्टी की मस्ती और झील के किनारे सुकून दोनों चाहते हैं। पुरानी विरासत, झील का किनारा और नाइटलाइफ सबकुछ एक साथ यहां मौजूद है।
यहां क्या करें?
– किसी फेमस क्लब या कैफे में धमाकेदार म्यूजिक के साथ डांस फ्लोर पर झूमें।
– हौज खास फोर्ट और झील के पास रात की शांति और हवा का आनंद लें।
– ग्रैफिटी वाली रंग-बिरंगी दीवारों के सामने स्टाइलिश फोटोशूट करें, इंस्टाग्राम के लिए परफेक्ट।
लोकेशन: हौज खास, नई दिल्ली
सबसे अच्छा समय: रात 8:00 बजे से 2:00 बजे तक
5 दिल्ली हाट
अगर आप ऐसे हैं जो खरीदारी के साथ-साथ हर राज्य का खाना चखना पसंद करते हैं, तो दिल्ली हाट आपके लिए परफेक्ट जगह है। शाम के समय जब यहां रंग-बिरंगी लाइटें जलती हैं और संगीत की धुनें बजती हैं, तो माहौल ही कुछ अलग होता है।
यहां क्या करें?
– देशभर के हस्तशिल्प और ट्रेडिशनल आइटम्स की शॉपिंग करें, वो भी सीधे कारीगरों से।
– नॉर्थ ईस्ट से लेकर साउथ इंडिया तक के लोकल व्यंजनों का स्वाद लें, एक ही जगह पर पूरा भारत।
– लाइव म्यूजिक और लोकनृत्य का आनंद लें, जो आपको हर बार कुछ नया अनुभव देता है।
स्थान: आईएनए मार्केट, नई दिल्ली
बेस्ट टाइम: शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
6 चांदनी चौक
दिल्ली का असली ज़ायका चखना है तो चांदनी चौक से बेहतर कोई जगह नहीं। यहां की गलियां ना सिर्फ इतिहास की कहानियां कहती हैं, बल्कि हर नुक्कड़ पर ऐसा स्वाद मिलता है जो सीधे दिल को छू जाता है।
यहां क्या करें?
– पराठे वाली गली में देशी घी में तले पराठों का स्वाद लें।
– करीम्स या जावेद की बिरयानी से लेकर जलेबी-रबड़ी तक, हर स्टॉप एक टेस्टी सरप्राइज है।
– पुराने दिल्ली की संकरी गलियों में लेट नाइट वॉक करें।
स्थान: चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली
बेस्ट टाइम: रात 8:00 PM से 12:00 AM
7 लोधी गार्डन
जब मन भीड़ और शोर से थक जाए, तो लोधी गार्डन एक सुकून भरी राहत की तरह सामने आता है। हरियाली, इतिहास और खुला आसमान, यह जगह शांति पसंद लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।
यहां क्या करें?
– हरियाली से घिरे माहौल में लेट ईवनिंग पिकनिक का मजा लें।
– किसी पेड़ की छांव में बैठकर खुद से मिलने का वक्त निकालें।
– अपने पार्टनर के साथ लंबी वॉक करते हुए सुनहारा वक्त बिताएं।
स्थान: लोधी रोड, नई दिल्ली
बेस्ट टाइम: शाम 6:00 PM से 8:00 PM
8 यमुना किनारा
अगर आपको शांत पानी के पास बैठकर भीड़ से दूर वक्त बिताना पसंद है, तो यमुना नदी का किनारा आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। हल्की ठंडी हवा और नदी की लहरों की सरसराहट दिल को सुकून देती है।
यहां क्या कर सकते हैं?
– यमुना के किनारे बैठकर रात की ठंडी हवा और शांति का आनंद लें।
– दोस्तों या किसी खास के साथ खुलकर बातें करें, बिना किसी खलल के।
– चाहें तो कुछ वक्त ध्यान या आत्ममंथन में भी बिता सकते हैं।
स्थान: यमुना बैंक, दिल्ली
बेस्ट टाइम: रात 8:00 PM से 11:00 PM




