रफ्तार डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में सनी लियॉन अभिषेक सिंह के साथ अपनी नई म्यूजिक वीडियो ‘थर्ड पार्टी’ के प्रमोशन के लिए आई। सनी ने घर वालों के साथ खूब सारी मस्ती की और उन्हें टास्क भी दिया। अभिषेक सिंह ने घर वालों से कहा आप लोग एक दूसरे की बुराई पीठ पिछे करते हैं। अब फ्रंट फुट पर आकर एक दूसरे के मुंह पर उनकी बुराई करते हुए गुलाल उनके चेहरे पर लगाइए।
सलमान ने दिया अभिषेक का साथ
सनी तहलका की बारी आती है। तो वह अभिषेक को बुलाते हैं और चिल्लाते हुए बोलते हैं कि वह लड़कियों की इज्जत नहीं करता और गलत बर्ताव करते हैं। सलमान खान इस बात को नही मानते । वह अभिषेक का पक्ष लेते हैं। और फिर घर की सभी महिलाओं से पूछते हैं कि क्या अभिषेक बदतमीजी करते हैं। सब इससे इनकार करती हैं।
खानजादी पर भड़के सलमान खान
टास्क के दौरान रिंकू धवन और जिग्ना वोरा की बारी आती है। और वो खानजादी को बुलाती हैं। दोनों खानजादी की हेल्थ को लेकर बोलने की कोशिश करती हैं, पर खानजादी रोक देती हैं। और चिल्लाने लगती है कि उनके मेडिकल प्रॉब्लम का मजाक बनाया जा रहा है। जिसके बाद सलमान खान, खानजादी से बोलते हैं कि अगर उन्हें हेल्थ को लेकर बात ही नहीं करनी थी तो क्यों इसका मुद्दा बनाया। इसी बीच खानजादी बोलती हैं कि उन्हें घर जाना है। वह चीखते हुए रोने लगती हैं। सलमान कहते हैं कि जाना है तो जाओ, हर जगह भागती रहो और जाओ। तुम यहां अपनी मर्जी से नहीं आईं और अपनी मर्जी से नहीं जा सकतीं। खानजादी बुरी तरह रोने और चिल्लाने लगती हैं।
जिग्ना वोरा हुईं घर से बेघर
सलमान खान पूछते हैं कि कौन-कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। फिर वह बताते हैं कि जिग्ना वोरा बेघर हो रही हैं। इस तरह वह एलिमिनेट हो जाती हैं। सलमान उनके गेम की तारीफ करते हैं। वहीं,जिग्ना के घर से जाने पर मुनव्वर काफी उदास हो जाते हैं और रोने लगते हैं।
रफ़्तार के Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar Telegram




