नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विधानसभा चुनाव को लेकर कई दिनों से सभी पार्टियों के बीच तकरार जारी हैं और आज फैसले की धड़ी आ गई है। महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी के रिजल्ट पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र और झारखंड की नतीजे को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। आपको बता दें कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को सत्ता बचाने की चुनौती है तो महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार की महायुति की साख का सवाल बन चुका है। दोनों ही राज्यों के विपक्षी दलों के बीच कड़ी टक्कर आज देखने को मिलेगी।
कहां कितना फीसदी हुआ मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव
चुनाव में सबसे अहम होता हैं कहा कितना मतदान हुआ। झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर 66 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में करीब 68 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। अगर एक नजर साल 2019 के चुनाव की ओर देखा जाएं तो उसके मुकाबले ये आंकड़ा काफी ज्यादा है। हालांकि अब नजीजे आने में कुछ ही समय रह गया। वहीं कुछ ही देर में ये चुनावी धुंध साफ हो जाएगी कि किसी सरकार बनेगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव करें इस बार बार कुल 66 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि साल 2019 के चुनाव में 61.1 फीसदी मतदान हुआ था। पिछली बार के मुकाबले इस बार ज्यादा वोटिंग हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा मतदान कोल्हापुर में 76.63 फीसदी हुआ, जबकि गढ़चिरौली में 75.26 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग मुंबई में 52.07 में हुई।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर आजलोग नतीजे जानने के लिए काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं। आपको बता दे की आज इन सभी सीटों पर नतीजों का दिन है। उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान हुआ था। अगर इसके मतदान की बात करें तो गाजियाबाद (33.30 प्रतिशत), कटेहरी (56.69 प्रतिशत), खैर (46.43 प्रतिशत), कुंदरकी (57.32 प्रतिशत), करहल (53.92 प्रतिशत), मझवां (50.41 प्रतिशत), मीरापुर (57.02 प्रतिशत), फूलपुर (43.43 प्रतिशत), सीसामऊ (49.03 प्रतिशत) में मतदान हुआ।




