back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूरा अंबानी परिवार पहुंचा राम के दरबार, दान किए इतने करोड़ रुपए

देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रामलला पर दिल खोलकर खजाना लुटाया। उन्होंने 2.5 करोड रुपए राम मंदिर में दान किए। वे अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस समारोह में देशभर से VIPs शामिल हुए। इसमें अंबानी परिवार के सभी सदस्य भी शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अंबानी परिवार ने रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद अंबानी परिवार ने राम मंदिर को 2.51 करोड़ रुपये दान में दिए। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश ने कहा कि यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। तो वही ईशा अंबानी ने कहा कि यह दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। हम दर्शन पाकर धन्य हो गए। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समापन के बाद ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल ने जय श्री राम के नारे लगाए।

अंबानी परिवार से कौन कौन पहुंचा था अयोध्या

बीते 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की रामलला की प्रतिष्ठा के दौरान देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी, बेटी ईशा अंबानी पीरामल और दामाद आनंद पीरामल, छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट अयोध्या पहुंचे थे। वहीं मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे।

भगवान राम की थीम पर सजाया गया एंटीलिया

आपको बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एक दिन पहले मुकेश अंबानी ने अपने घर एंटीलिया को भगवान राम की थीम पर सजाया था। एंटीलिया को जय श्री राम लिखा और दीपों को चित्रित करते हुए होलोग्राम से रोशन किया गया था। इसके साथी रिलायंस इंडस्ट्री ने लाखों रिलायंस परिवारों के जश्न मनाने और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी की घोषणा भी की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵