back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत की कार्यवाई के खौफजदा है आतंक का सरगना हाफिज सईद, घर के बाहर चप्पे चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान को भारत की तरफ से गुप्त ऑपरेशन का डर है। जिसके चलते आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने आशंका जताई थी कि भारत हमारे खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी बीच, खबर है कि पाकिस्तान अब गुप्त ऑपरेशन से डर रहा है। यही कारण है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद की पाकिस्तान में सुरक्षा चार गुना बढ़ा दी गई है। 

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इस हमले के बाद भी पाकिस्तान ने सीमा पर नापाक हरकतें जारी रखी। हालांकि, भारत आतंकवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ है और अंतर्राष्ट्रीय टकराव से लेकर सैन्य कार्रवाई तक विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है। यही कारण है कि अब लाहौर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके मोहल्ला जौहर टाउन में हाफिज सईद के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सीसीटीवी कैमरों से हो रही है घर की निगरानी

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना, ISI और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठनों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। घर के चारों ओर ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों से घर के चार किलोमीटर के दायरे में निगरानी की जाएगी। जिस इमारत में हाफिज सईद रहता है, उसके आसपास नागरिकों की किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हाफिज सईद की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तानी सेना अलर्ट पर

हाफिज सईद की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तानी सेना ने खास इंतज़ाम किए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, सेना ने हाफिज सईद के करीबी रिश्तेदारों और खास लोगों को सुरक्षा प्रदान की है और उन्हें साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपनी लोकेशन से बाहर न निकलें। खुफिया एजेंसियों की जानकारी के अनुसार, सईद इस समय लाहौर के जोहर टाउन स्थित मकान नंबर 116ई में रह रहा है। पहले भी सैटेलाइट इमेज और वीडियो के जरिए पुष्टि हो चुकी है कि वह लाहौर के एक घनी आबादी वाले इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहा है। 

तीन स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था

बताया जा रहा है कि हाफिज सईद की सुरक्षा तीन लेयर में की जा रही है। इसके अलावा उसकी निजी सुरक्षा टीम भी चौबीसों घंटे तैनात रहती है। वीडियो फुटेज से यह भी सामने आया है कि वह एक बहुमंज़िला इमारत में रह रहा है, जिसके सामने उसका निजी पार्क भी मौजूद है।

गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। उसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित किया जा चुका है। लश्कर का मुख्यालय पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरिदके इलाके में स्थित है और यह संगठन लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में सक्रिय है। हाफिज सईद और उसका संगठन भारत के लिए इसलिए भी बड़ा खतरा हैं क्योंकि ये कश्मीर समेत अन्य क्षेत्रों में आतंकवाद को खुलेआम समर्थन और वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। हाल ही में हाफिज सईद के करीबी सहयोगी अबू कताल की हत्या के बाद पाकिस्तान सरकार ने उसकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵