back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रंप ने एलन मस्क से खरीदी लग्जरी कार! लेकिन चला नहीं पाएंगे, जानें कितनी है कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक शानदार लाल टेस्ला मॉडल S की लग्जरी कार खरीदी। हालांकि, ट्रंप खुद ये कार चला नहीं पाएंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक शानदार लाल टेस्ला मॉडल S की लग्जरी कार खरीदी। ट्रंप ने यह कार ऐसे समय में खरीदी है जब टेस्ला कंपनी आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। डोनाल्ड ट्रंप के लिए ऑप्शन के तौर पर एलन मस्क 5 अलग-अलग रंगों में टेस्ला कार लेकर पहुंचे थे, इनमें से ट्रंप ने लाल रंग की कार पसंद की। इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 76,880 डॉलर (करीब 67 लाख रुपये) बताई जा रही है।

खरीदी 67 लाख की कार, पर चला नहीं पाएंगे ट्रंप

प्रोटोकॉल के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति को कार चलाने की इजाज़त नहीं होती है। राष्ट्रपति हाई टेक सिक्योरिटी से लैस शॉफर ड्रिवेन कार में चलते हैं। इस वजह से जब तक ट्रंप राष्ट्रपति हैं तब तक वह यह कार खुद नहीं चला पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए रखी जाएगी।

पर्सनल अकाउंट से खरीदी कार

दरअसल एलन मस्क की कंपनी टेस्ला आर्थिक संकट से गुजर रही है। टेस्ला कारों की मांग भी कम हुई है, ऐसे में कंपनी के सेल्स पर असर पड़ा है। बीते दिनों शेयर मार्केट में आए क्रैश में एलन मस्क को एक दिन 29 बिलियन डॉलर यानी करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। प्रेसिडेंशियल कैम्पेन में एलन मस्क ट्रंप के सबसे बड़े सपोर्टर के तौर पर सामने आए थे। ऐसे में मस्क के बिजनेस को सपोर्ट करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पर्सनल अकाउंट से टेस्ला खार खरीदी। ट्रंप ने एलन मस्क को देश भक्त बताया, वहीं मस्क ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका चेक जल्दी क्लियर हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵