back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Google Doodle: कौन थीं हमीदा बानो? जिन्हें पहलवानी में कोई मां का लाल हरा नहीं सका, जो हराता उससे करतीं शादी

India First Female Wrestler: भारत में पुरुष पहलवान तो काफी समय से कुश्ती लड़ते आ रहे हैं। लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं था। हमीदा बानो कुश्ती में नाम बनाने वाले पहले भारतीय महिला थीं।

नई दिल्ली, रफ्तार। गूगल ने आज हमीदा बानो का डूडल बनाया है। हमीदा बानो भारत की पहली महिला पहलवान थीं। उन्होंने आज ही के दिन यानी 4 मई 1954 को कुश्तीमें केवल 1.34 मिनट में जीत दर्ज कर इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाई थी। हमीदा ने प्रसिद्ध पहलवान बाबा पहलवान को हराया था। इस हार के बाद बाबा पहलवान ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। बहरहाल, गूगल ने अपने डूडल के डिस्क्रिप्शन में कहा-हमीदा बानो अपने समय की अग्रणी थीं। उनकी निडरता को पूरे भारत और दुनिया भर में याद किया जाता है।

बेंगलुरु की गेस्ट कलाकार दिव्या ने तैयार किया डूडल

गूगल के आज के डूडल को बेंगलुरु की गेस्ट कलाकार दिव्या नेगी ने बनाया है। डूडल के बैकग्राउंड में Google लिखा है, जो स्थानीय वनस्पतियों और जीवों से घिरा है। हमीदा बानो को ‘अलीगढ़ की अमेजन’ नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 1900 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पहलवानों के परिवार में हुआ था। वह कुश्ती की कला का अभ्यास करते बड़ी हुईं और 1940 और 1950 में अपने कॅरियर में 300 से अधिक प्रतियोगिताएं जीती थीं।

शादी के लिए रखी थी शर्त

हमीदा ने 1940 और 1950 में चुनौती देते हुए कहा था कि जो उन्हें दंगल में हराएगा वे उससे शादी करेंगी। हमीदा के साथ किसी पुरुष के साथ पहली कुश्ती लाहौर के फिरोज खान के साथ 1937 में हुआ था। इस मैच से उन्हें काफी पहचान मिली। हमीदा ने फिरोज को चित किया था। इस मैच के बाद हमीदा ने एक सिख और कोलकाता के अन्य पहलवान खड़ग सिंह को हराया। दोनों ने हमीदा से शादी करने के लिए चुनौती दी थी।

हमीदा की डाइट

हमीदा बानो की लंबाई 5 फीट 3 इंच थी। वजन 107 किलो था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रोजाना 6 लीटर दूध, पौने तीन किलो सूप, सवा दो लीटर जूस पीती थीं। साथ ही एक मुर्गा, एक किलो मटन, 450 ग्राम मक्खन, 6 अंडे, एक किलो बादाम, 2 बड़ी रोटियां और 2 प्लेट बिरयानी खाती थीं। वह 24 घंटों में 9 घंटे सोती थीं। 6 घंटे एक्सरसाइज और बाकी समय खाती रहती थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...