back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फराह खान की विश हुई पूरी, अमिताभ बच्चन के भेजे लेटर के लिए राधिका को भी दिया धन्यवाद, जानें पूरी खबर

फराह खान ने हाल ही में अमिताभ बच्चन द्वारा राधिका मदान को भेजे गए एक हाथ से लिखें लेटर की तारीफ करते हुए ये बात कह दी थी जिसका अब उन्हें रिवार्ड मिला है । आइए जानते है फराह खान ने क्या कहा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान की मांग पर अमिताभ बच्चन ने उनके लिए भी भेजा अपने हाथ से लिखा लेटर, कुक दिलीप ने भी एक्टर से उनके लिए लेटर लिखने की बात कही है। जिसे फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया है। अब वहीं कई सेलेब्रिटीज ने फराह के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के हाथ से लिखा लेटर भी अगर किसी को मिले तो ये भी अवार्ड से कम नहीं है। एक्टर ने कई बार नए कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए उनके काम की तारीफ अपने हाथों से लिखे लेटर से ही है। जहां हाल ही में, राधिका मदान ने भी अपने फैंस को अमिताभ बच्चन से मिले उनके लेटर को दिखाया था। जिस दौरान फराह खान भी वहां मौजूद थीं। फराह ने वीडियो शूट के दौरान मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन से अपने लिए भी उनके हाथ से लिखे लेटर की मांग कर दी थी। 

लेकिन, फराह के इस मजाक को बिग बी ने सीरियस लेते हुए सच में उन्हें अपने हाथ से लिखा हुआ लेटर भेज दिया। फराह खान ने वीडियो शेयर कर इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जिसपर अब उनके कुक दिलीप ने भी लेटर की मांग की है।

इस पर फराह खान ने कहा आज मैं बहुत खुश हूं, अगर आप दिल से कुछ चाहो, तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है, यही बात अब सच हो गई है। फराह ने बताया कि, उन्होंने मजाक में खत मांगा था और अमिताभ बच्चन ने उन्हें खूबसूरत खत भेज दिया। यह जानकर फराह भी हैंरान रह गई कि बच्चन साहब ने ये खत देर रात 3 बजे भेजा था। फराह खान ने कहा, अमिताभ सर जी हमारे व्लॉग्स देख रहे हैं, और अब मैं आप सभी को उनका लिखा हुआ यह खत पढ़कर सुनाने वाली हूं। इसके बाद फराह खान ने अमिताभ बच्चन का लिखा हुआ खत सबको पढ़कर सुनाया। जिसमें लिखा हुआ है कि, प्यारी फराह, कुछ ऐसे पल होते हैं जब अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा की तारीफ करना भी कम पड़ जाता है। सराहना शब्द आपके काम के लिए योगदान के लिए बहुत छोटा लगता है। आने वाले सालों में भी आपकी बेबाक और मजेदार बातें यूं ही जारी रहें।आपको मेरा प्यार, स्नेह और शुभकामनाएं अमिताभ बच्चन। 

इस लेटर को फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर आगे राधिका मदान का भी धन्यवाद किया, कहा, “तुम्हारी वजह से मुझे अपना खुद का फ्रेम किया हुआ खत मिला। मैं इसे फ्रेम करवाकर अपने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ रखूंगी। इस शेयर किए हुए वीडियो में उनके साथ कुक दिलीप भी नजर आए इसमें फराह ने कैप्शन में लिखा, धन्यवाद अमिताभ बच्चन सर, आपने मेरा ये साल बना दिया आप इतने अच्छे और इतने दयालु हैं, और आपकी अंग्रेजी भी बहुत अच्छी है। आपके लिए ढेर सारा प्यार। 

बता दे, अपने यूट्यूट ब्लॉग बनाने के लिए फराह राधिका मदान के घर गई थी जहां उन्हें राधिका ने अमिताभ बच्चन द्वारा लॉकडाउन के दौरान कॉल और लेटर का जिक्र करते हुए वो हाथों से लिखा लेटर दिखाया था। जिसके बाद फराह खान ने अमिताभ बच्चन द्वारा भेजे गए उस लेटर की तारीफ करते हुए मज़ाक में कहा, “अमिताभ सर, आपने मुझे कभी ऐसा लेटर नहीं भेजा है, कभी नहीं, प्लीज़ भेजो, कोई तो लेटर भेजो।फिर वह अपने कुक दिलीप की ओर मुड़ी और पूछा कि क्या उसे कभी ऐसा कोई नोट मिला है। दिलीप ने जवाब दिया, “नहीं मैडम, मुझे तो अपनी पत्नी का भी कभी कोई पत्र नहीं मिला।

फराह खान के व्लॉग

फराह खान अपने मज़ेदार और बेबाक व्लॉग के ज़रिए अपने फैंस से जुड़ने का एक नया तरीका खोज निकाला है जहां वे फ़िल्म निर्माता और कोरियोग्राफर अपने रसोइये दिलीप के साथ मशहूर हस्तियों के घर जाती हैं, जो इंटरनेट पर भी लोकप्रिय हो गए हैं। मशहूर हस्तियों के साथ मज़ेदार और बेबाक बातचीत के अलावा, फराह के व्लॉग को उनके रसोइये दिलीप के साथ मज़ेदार बातचीत ने भी लोकप्रिय बनाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Instagram Plus: इंस्टाग्राम ला रहा नया ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स; स्टोरी देखने का तरीका भी बदलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसकी पैरेंट कंपनी Meta एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵