back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की डेट को लेकर अभी भी संशय

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, लेकिन अब भी दोनों की शादियों को लेकर संशय बना हुआ है।

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन होगा जिसमें मेहंदी, संगीत और हल्दी रस्म के कार्यक्रम शामिल हैं। कपल ने अपनी शादी में गिनेचुने लोगों को ही बुलाया है, इसीलिए इस कपल ने शादी के बाद दो रिसेप्शन होस्ट करने की तैयारी की है जिसमें वो अपने सभी खास लोगों को बुलाएंगे। यह रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में होंगे। इसके अलावा शादी के दिन सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए इस कपल ने शाहरुख़ खान के एक्स बॉडीगॉर्ड को यासीन को हायर किया है।

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में सिर्फ गिने चुने लोग ही शामिल होंगे। इन लोगों में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हैं। गेस्ट में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के नाम शामिल हैं, जिन्हें सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए इनवाइट किया गया है। ऐसी आशंका भी रही है कि कियारा आडवाणी की खास दोस्त ईशा अंबानी पीरामल भी इस शादी में शामिल हो सकती हैं। कियारा अक्सर ईशा अंबानी को अपना सबसे खास दोस्त बताती आई हैं, इसलिए यह देखा जाना दिलचस्प होगा कि क्या ईशा कियारा की शादी में शामिल होंगी या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस समय काफी सुर्खिया बटोर रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस एक इवेंट में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵