back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ajay Devgan: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई में खरीदी पांच ऑफिस प्रॉपर्टी , 45 करोड़ से भी ज्यादा है कीमत

बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 45.09 करोड़ रुपये की पांच ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी है। ये मुंबई के पॉश इलाके में अजय देवगन ने ऑफिस खरीदा हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 45.09 करोड़ रुपये की पांच ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी है। डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स के अनुसार यह कार्यालय कुल 13,293 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। ये मुंबई के ओशिवारा में वीरा देसाई रोड पर सिग्नेचर बिल्डिंग में स्थित हैं।

Ajay Devgn Snapinsta_app_319508775_1176625719948151_9057708248351451198_n_1080.jpg

देवगन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से की थी

देवगन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। अजय देवगन बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं। फिल्मों के साथ-साथ आज एक्टर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसी बीच अब अजय देवगन ने मुंबई में नया ऑफिस खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिग्नेचर बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर मौजूद तीन यूनिट्स की कीमत करीब 30.35 करोड़ रुपये है और अजय ने 1.82 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इस इकाई का निर्मित क्षेत्र 8405 वर्गफुट है। 4893 वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र में फैली इमारत की 17वीं मंजिल पर अजय देवगन ने 14.74 करोड़ रुपये में दो और कार्यालय इकाइयां भी खरीदीं, जिस पर 88.44 लाख रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया है। ये दोनों दस्तावेज़ 19 अप्रैल को पंजीकृत किए गए थे। यह संपत्तियां विशाल वीरेंद्र देवगन उर्फ अजय के नाम पर पंजीकृत हैं।

Ajay Devgn Snapinsta_app_289749461_159043466686656_7781165334322955165_n_1080.jpg

अजय देवगन के पास मुंबई में दो घर हैं

अजय देवगन के पास मुंबई में दो घर हैं। उनके पास मालगाडी रोड पर आलीशान बंगले के अलावा जुहू में भी एक फ्लैट है। इन दोनों घरों की कीमत 25 करोड़ से भी ज्यादा है। इसके साथ ही अजय देवगन के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत लगभग 84 करोड़ रुपये है। अजय और काजोल अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अजय के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें रोहित शेट्टी की ‘सिंघम-3’ भी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के किरदार में डेब्यू कर रही हैं। खबर ये भी है कि फिल्म में विक्की कौशल नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ में अजय, देवगन और विक्की कौशल के साथ रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी होंगे। इसके अलावा अजय और रोहित ‘गोलमाल-4’ के लिए फिर साथ आएंगे। काजोल हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में नजर आई थीं और वह अब ‘द ट्रेल’ में नजर आएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵