back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ayushman Khurana ने बेटी के साथ ‘फाइटर’ के गाने पर किया डांस, इंटरनेट पर लोग बोले- सो क्यूट

आयुष्मान ने अपनी बेटी के साथ खूब जबरदस्त डांस किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की खूब तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | आयुष्मान उन टैलेंटेड एक्टर्स की सूची में शामिल जो एक्टिंग के साथ गाना भी जानते हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में उन्होंने डांसिंग स्किल्स से हैरान कर दिया था। अब उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने उनका और उनकी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान और उनकी बेटी Fighter के गाने पर डांस कर रहे हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

डांस की खूब हुई तारीफ

आयुष्मान और उनकी बेटी का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब शेयर किया गया है। इस वीडिया पर एक्टर्स ने भी कमेंट किया। उनकी बेटी के शानदार डांस की प्रशंसा हो रही है। उनकी पत्नी ताहिरा ने वीडियो को ऋतिक औऱ दीपिका को टैग कर लिखा कि ‘घर के शेर खुल गए। ये दोनों आपका डांस फाॅलो नहीं कर रहे क्योंकि इसको कर ही नहीं सकते। ताहिरा ने ऋतिक और दीपिका को फाइटर फिल्म के लिए बधाई दी’।

ऋतिक ने की डांस की तारीफ

आयुष्मान ने वीडियो पर कमेंट लिखा है कि ‘काश हमें किसी ने कोरियोग्राफ कर लिया होता, लेकिन हम ऐसे ही मजा करते हैं’। इस वीडिया में मैं पर्पल शेयर के साथ मौजूद हूं’। ऋतिक ने कमेंट में लिखा है कि ‘अमेजिंग विरूष्का को देखो’। इसके बाद वीडियो को दीपिका ने शेयर किया। जिसको देखने के बाद फैंस डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं।

फाइटर आज हुई रिलीज

फिल्म फाइट आज रिलीज हो गई है। जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है। इससे पहले उन्होंने पठान, बचना ए हसीनो, हम तुम जैसी फिल्मों में शानदार डायरेक्शन किया है। फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिका कर रहे हैं।

Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...