back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय कुमार का दोबारा नजर आया अलग अंदाज, भारत सरकार से कर दी ये अपील

अक्षय कुमार आजकल 'बड़े मिया छोटे मिया' फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। वहीं उन्होंने भारत सरकार से खास अपील की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में अक्षय कुमार दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं उनकी मूवी ईद के मौके पर 10 अप्रैल को थिएटर्स में आने के लिए तैयार है। इसके अलावा टाइगर भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। मूवी की बात करें, तो दर्शक काफी खुश हैं। बता दें, कि दोनों एक्टर्स मूवी में शानदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। वहीं, एक इवेंट में जब अक्षय से खास सवाल पूछा गया, तो उन्होंने भारत सरकार के सामने एक अपील कर दी।

अक्षय कुमार से पूछा गया सवाल

अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ को इंडिया टुडे काॅन्कलेव 2024 में बुलाया गया था। उनसे पूछा गया, कि “यूएस में जो बाॅडी डबल्स रहते हैं या करते हैं, उनको सरकारें भी काफी प्रमोट करती हैं। आपने इस फिल्म में एक्शन का इस्तेमाल किया है। क्या आपको लगता है कि ऐसी वाइब्रेंसी भारत में आने की आवश्यकता है?”

शानदार अंदाज में दिया जवाब

इसके बाद अक्षय कुमार ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, कि “हां बिलकुल। हम बचपन में भी काफी फिल्म देख चुके हैं। हमने हमेशा ही हाॅलीवुड फिल्म देखी हैं जिसमें बताया जाता है कि एलियन्स आएंगे तो अमेरिका बचाएगा। कही कुछ भी होता है, हर चीज में साधान अमेरिका है। मैं इसमें बदलाव लाना चाहता हूं। मैं सरकार से कहना चाहना हूं कि हमें भी मौका दिया जाए। हमारे पास एयरफोर्स मौजूद है, आर्मी है, उनसे बहुत कुछ मिलता हैं हमें। हम भी जीवन में दिखाना चाहते हैं कि जीवन में जो भी होगा, भारत बचाएगा।”

अक्षय और टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल

अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ जल्द ही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ मूवी में धमाल मचाने वाले हैं। इसमें VFX का काफी कम उपयोग हुआ है। मूवी मे कई सारे स्टंट भी मौजूद है। दोनों रियल एक्शन करते नजर आएंगे।

फिल्म में कई धमाकेदार स्टंट हो सकते हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों को एक साथ देखने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵