back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Alia Bhatt: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार एक्ट्रेस, यहां देखें लिस्ट!

आलिया भट्ट आज 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस एक बार फिर से अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने को तैयार हैं।

फिल्म ‘संघर्ष’ से हुई थी आलिया के करियर की शुरुआत

आलिया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘संघर्ष’ से करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में लीड एक्ट्रेस में नजर आई। 2012 में आई इस फिल्म ने आलिया भट्ट के करियर को चार चांद लगा दिया। इसके बाद आलिया ने हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी और गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र जैसी कई हिट फिल्मों में अपना जादू चलाया।

इन फ़िल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट

फिल्म – ‘जिगरा’

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा‘ की शूटिंग पूरी हो गई है। कुछ दिन पहले आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीर भी शेयर की थी। इस फिल्म को वसन बाला द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वहीं, इसका निर्माण करण जौहर और आलिया खुद करेंगे। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म ‘- लव एंड वॉर’

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को फिर से एक प्रोजेक्ट में काम करते देखना काफी दिलचस्प होगा। यह उम्मीद लगाई जा रही है, कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है।

फिल्म – ‘ब्रह्मास्त्र: भाग दो-देव’

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: भाग दो-देव’ 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। वहीं, इस बार फिल्म में ग्राफिक्स का अनोखा जादू देखने को मिलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...