back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यामी गौतम की फिल्म ‘Article 370’ ने पहले दिन की बंपर कमाई, तोड़ डाला सुपरहिट फिल्म का रिकाॅर्ड

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को रिलीज के पहले दिन जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिला है। फिल्म की खूब तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ रिलीज हो गई है। आर्टिकल 370 का ट्रेलर काफी धांसू लग रहा था। वहीं फिल्म देखने का हर किसी को काफी उत्सुकता के साथ इंतजार था। फिल्म की रिलीज के पहले इसकी खूब चर्चा हुई थी। फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां आ रही थी। रिलीज के बाद फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को शानदार रिस्पाॅन्स दिया है। जान लेते है कि आर्टिकल 370 ने अभी तक कितनी कमाई की है।

फिल्म की जमकर हो रही तारीफ

‘आर्टिकल 370’ कश्मीर में संविधान 370 को हटाने और आतंकवाद विषय पर आधारित है। फिल्म काफी इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर दस्तक दिया है। फिल्म के पहले दिन सिनेमाघरों में रिलीज होते ही काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म ने खूब पसंद किया है। इन सबके बीच आर्टिकल 370 का आंकड़ा भी जारी हो गया है।

आर्टिकल 370’ ने की धांसु कमाई

आर्टिकल 370 रिलीज के बाद बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने शानदार कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। फिल्म ने 5 करोड़ के कलेक्शन के अलावा विवेक अग्तिहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने जोरदार कमाई की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कश्मीर फाइल्स का कमाई में रिकाॅर्ड तोड़ा है। द कश्मीर फाइल्स ने पहले दिन 3.55 करोड़ की कमाई किया था। फिल्म की कमाई में मेकर्स को लंबी उछाल की काफी उम्मीद है।

यामी ने फिल्म में निभाई है अहम भूमिका

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले ने आर्टिकल 370 को निर्देशित किया है। फिल्म में यामी गौतम अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में यामी गौतम ने इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके साथ फिल्म में अरूण गोविल, प्रियामणि, किरण करमरकर समेत कई कलाकार मौजूद हैं। फिल्म में अरूण गोविल ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूस आदित्य धर हैं। फिल्म में सभी किरदारों की जमकर तारीफ हो रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...