back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Kareena Kapoor: बॉलीवुड में 25 साल की फिल्मी जर्नी के बाद शुरू हुआ प्रोड्यूसर बनने का सफर

बॉलीवुड की बेबो, करीना कपूर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। आज बेबो अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। हाल ही में करीना कपूर की The Buckingham Murders" रिलीज हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी फिल्मी यात्रा काफी रोचक और चर्चा का विषय रही है। पहली फिल्म से ही उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हिट फिल्मों की लाइन लगाकर इस मुकाम तक पहुंची हैं। आज, एक गाने के लिए वे कम से कम 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। आज करीना अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। आज उनके बर्थडे के अवसर पर बेबी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

पहली फिल्म में हुईं बाहर

करीना कपूर की पहली फिल्म “रिफ्यूजी” थी, लेकिन उन्होंने पहले राकेश रोशन की फिल्म “कहो ना प्यार है” साइन की थी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन करीना को अचानक फिल्म से बाहर कर दिया गया और उन्हें अमीषा पटेल ने रिप्लेस किया। पहले कहा गया कि करीना ने फिल्म छोड़ी, लेकिन बाद में अमीषा ने कहा कि कुछ मतभेदों के कारण उन्हें बाहर किया गया था।

धीमी शुरुआत और पू का असर

“रिफ्यूजी” से करीना की शुरुआत धीमी रही। अभिषेक बच्चन के साथ उनकी पहली फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली। लेकिन बाद में उन्हें “यादें” जैसी अच्छी फिल्में मिलीं। करीना को असली पहचान “कभी खुशी कभी ग़म” में पू के रोल से मिली, जो उस समय लड़कियों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ। करीना ने कहा कि इस रोल के बाद उनकी छवि को तोड़ने में उन्हें काफी समय लगा।

एक्टिंग का जादू

करीना ने “चमेली”, “ओमकारा”, “जब वी मेट” और “उड़ता पंजाब” जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। ये सारी फिल्में अलग-अलग प्रकार की थीं, और करीना ने हर एक में अपनी छाप छोड़ी।

अब प्रोड्यूसर बनीं

“The Buckingham Murders” की रिलीज के साथ करीना कपूर ने प्रोड्यूसर बनने का सफर भी शुरू किया है। इस फिल्म में उन्होंने न केवल एक्टिंग की, बल्कि एकता कपूर के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस भी किया है। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵