back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दोबारा रिलीज़ हुई Tumbbad ने करीना कपूर की नई फिल्म को चटा दी धूल, बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा

'तुम्बाड' एक पुरानी फिल्म है जो करीना कपूर की नई रिलीज फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' पर भारी पड़ गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय पुरानी फिल्मों को री-रिलीज करने का ट्रेंड चल रहा है। दर्शक भी इन फिल्मों को देखने के लिए थिएटर तक पहुंच रहे हैं। बता दें कि, 6 साल पहले Horror Movie Tumbbad को साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म को एक बार बड़े पर्दे पर री-रिलीज किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि ‘तुम्बाड’ ने बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की नई रिलीज फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है।

फिल्म तुम्बाड का कलेक्शन

फिल्म ‘तुम्बाड’ में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, उस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं, अब Re-Release होने से फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। साल 2018 में इस फिल्म ने 65 लाख रुपए की कमाई की थी, लेकिन अब री-रिलीज के बाद 1.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इस हॉरर मूवी को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है।

फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का कलेक्शन

करीना कपूर की फिल्म ‘क्रू’ सुपरहिट रही थी इसके बाद एक्ट्रेस ने हंसल मेहता निर्देशित क्राइम थ्रिलर ‘The Buckingham Murders’ से वापसी की है। एक्ट्रेस की इस फिल्म को लोगों का कुछ अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। इसके अलावा क्रिटिक्स से भी कुछ खास रिव्यू नहीं मिल पाया है। फिल्म ने अपने पहले दिन 1.15 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से यह फिल्म करीना की सबसे कमजोर ओपनर लिस्ट में शामिल हो गई है।

फिल्म द बकिंघम मर्डर्स और तुम्बाड की कहानी

इस फिल्म की शूटिंग लंदन में की गई है। बता दें कि, फिल्म में एक भारतीय जासूस की कहानी है जो अपने बच्चे को खो देती है। इस फिल्म में Kareena Kapoor ने भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी असीम अरोरा, राघव राज कक्कड़ और कश्यप कपूर ने लिखी है। वहीं, फिल्म ‘तुम्बाड’ में डर और लालच का खूनी खेल दिखाया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵