back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Devara Trailer: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का जारी हुआ ट्रेलर, सैफ अली खान का दिखा खतरनाक अंदाज

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ये फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इस फिल्म का गाना भी रिलीज हुआ था जिसमें जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का एक अलग केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई थी। और अब फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया हैं।  

‘देवरा पार्ट 1’ का ट्रेलर 


फिल्म के ट्रेलर में एक अद्भुत कहानी को दर्शाया गया है। ट्रेलर की कहानी समंदर से शुरू होती है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के एक्शन सीन को भी दिखाया गया है। ट्रेलर में आगे खून से समुद्र को लाल करने वाली कहानी का भी जिक्र किया गया है। ट्रेलर में आगे जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर का लव एंगल भी दिखाया गया है। ट्रेलर में बेहतरीन ग्राफिकऔर एक्शन का भरपूर डोज है जो आपको काफी एंटरटेन करेगा।

डबल रोल में नजर आएंगे एनटीआर


फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर साउथ डेब्यू किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी समुद्री लुटेरे के आसपास घूमती है जहां हमेशा डर का माहौल बना रहता है। इसके साथी फिल्म में आपको जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा हालांकि इसमें उन्होंने पिता और बेटे का डबल रोल निभाया है।

ट्रेलर लॉन्च में नजर आए फिल्म के कास्ट 


फिल्म ‘देवरा’ के हैदराबाद में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जूनियर एनटीआर, करण जौहर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान शामिल हुए। इस दौरान जाह्नवी कपूरने बताया कि ‘देवरा’ उनकी तमिल डेब्यू फिल्म हैं और यह उनके लिए घर वापसी जैसा है। फिल्म में एक्ट्रेस ने गांव की लड़की का किरदार निभाया हैं। वहीं इवेंट में एक्ट्रेस के किरदारा के साथ ही उनके आउटफिट की भी खूब चर्चा हुई थी। ट्रेलर से पहले इस फिल्म का दूसरा गाना ‘धीरे-धीरे’ भी रिलीज कर दिया गया था जिसमें एक्ट्रेस और जूनियर एनटीआर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵