back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Avneet Kaur: साबुन के ऐड से लेकर का मूवीज तक का सफर, अब क्या कर रही हैं अवनीत?

एक्ट्रेस अवनीत कौर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। DID लिटिल मास्टर्स से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली अवनीत कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अवनीत कौर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसस में से एक है। एक्ट्रेस ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने खुद के दम पर आज इंड्रस्टी में नाम कमाया है। आज अपना 23वां बर्थडे मना रहीं है। मगर क्या आप जानते है कि वो यूथ में पॉपुलर कैसे हुई?

ऐसे की करियर की शुरूआत  

23 वर्षीय अवनीत ने 2010 में जी टीवी के डांस शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2012 में लाइफ ओके के ‘मेरी मां’ से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह सब टीवी के शो ‘टेढ़े हैं पर तेरे मेरे हैं’ में नजर आई जिसमें उन्‍होंने झिलमिल की भूमिका निभाई थी। उन्होंने दर्शील सफारी के साथ सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 5’ में भी भाग लिया। 

वह मर्दानी, चिड़ियाखाना, ‘लव की अरेंज मैरिज’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। 

अवनीत कौर जब छोटी थी तब उनका एक लाइफबॉय साबुन का विज्ञापन आया करता था जबसे लोगों ने अवनीत को पहचानना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2018 से 2020 में अवनीत टीवी सीरियल अलादीन के दोनो सीजन में दिखाई दी थी। अलादीन सीरियल के से अवनीत यूथ में पॉपुलर होने लगी थी। 

टिक टॉक से भी मिली पापुलेरिटी 

मोबाइल ऐप टिक टॉक पर भी अवनीत काफी पॉपुलर थी वो टिक टॉक पर वीडियो बनाती थी। मगर इसके साथ अवनीत फिल्मों में भी काम कर रही थी। अवनीत ने कई मूवीज में काम किया हुआ है। 

कैसे ट्रोल हुई अवनीत 

अवनीत की 2023 में एक मूवी टीकू वेड्स शेरू रोमांटिक कॉमेडी मूवी से काफी ज्यादा चर्चे में आ गई थी। साथ ही उनकों ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। दरअसल मूवी में अवनीत ने अपने से काफी बड़े एक्टर के साथ किसिंग सिन किया था जिसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

सोशल मीडिया पर एक्टीव है अवनीत 

बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस अपने काम के अपडेट्स भी शेयर करती रहती है। इसके अलावा वो वीडियो फोटोस भी शेयर करती है। अवनीत अपने फैंशन और खूबसूरती की वजह से हमेशा छाई रहती है। अपने लुक से अवनीत आए दिन फैंस को इंप्रेस करती है।  

आजकल क्या कर रही है अवनीत? 

अवनीत अभी अपने एक प्रोजेक्ट से इंटरनेशनल क्षेत्र में कदम रखते हुऐ नजर आ रही हैं। अवनीत के लिए यह मौका किसी उपलब्धी से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अस उपलब्धी को भी फैंस के साथ शेयर किया था। बता दें कि अवनीत ‘लव इन वियतनाम’ नाम की एक ड्रामा मूवी की शूटिंग में व्यस्त है। उन्होंने अपने फैंस से इसके बारे में शेयर कर बताया है कि यह एक आकर्षक कहानी होगी। ‘लव इन वियतनाम’ बेस्टसेलर ‘मैडोना इन ए फर कोट’ पर आधारित मूवी है।    

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...