नई दिल्ली,रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता है। रेखा की निजी जिंदगी हमेशा चर्चाओं में रहती है। उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, जैसे कि उनका जन्म माता-पिता की शादी से पहले हुआ, और बचपन में मोटी और सांवली होने के कारण उनका मजाक बनाया गया। उन्हें छोटी उम्र में ही परिवार का खर्च चलाने के लिए काम करना पड़ा। रेखा की लव लाइफ भी बहुत चर्चित है, खासकर उनके मांग में भरे सिंदूर के बारे में। यह सिंदूर किसके नाम का है, यह कोई नहीं जानता, सिवाय रेखा के। मगर आज हम आपको इस सवाल का जवाब भी देंगे।
किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा
रेखा की लव लाइफ के बारे में कई किताबें और लेख लिखे जा चुके हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेखा अब किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। इस बात का पता आजतक कोई नही लगा पाया। मगर आपकों बता दें कि एक बार रेखा एक इंटरव्यू में पूछा गया कि आप सिंदूर क्यों लगाती है तो इसपर रेखा न जवाब दिया कि जिस शहर से वो ताल्लुक रखती है वहां सिंदूर लगाना फैशनेबल है। रेखा अपनी मर्जी से सिंदूर लगाती है क्योंकि वो उनके लिए फैशनेबल है।
पहली बार जब सिंदूर लगाए नीतू कपूर की शादी में दिखीं रेखा
जब रेखा पहली बार सिंदूर और मंगलसूत्र पहने दिखाई दीं, तो सब हैरान रह गए। यह 22 जनवरी 1980 को हुआ जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी हुई थी। उस समय रेखा सिल्क की खूबसूरत साड़ी में थीं और सबकी नजरें उन पर थम गई थीं।
दिलचस्प बात यह है कि रेखा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एयरहोस्टेस बनना पसंद था, लेकिन हालात ने उन्हें इस रास्ते पर नहीं बढ़ने दिया।
अमिताभ से एकतरफा प्यार
रेखा का अमिताभ बच्चन के प्रति एकतरफा प्यार भी चर्चित रहा है। रेखा ने कहा कि उन्होंने अमिताभ को प्यार किया, लेकिन अमिताभ ने कभी उनके प्रति ऐसा कोई एहसास नहीं जताया।
विनोद मेहरा की मां ने रेखा पर चप्पल फेंकी थी
रेखा और विनोद मेहरा की शादी की बातें भी सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि विनोद की मां ने रेखा को पसंद नहीं किया और शादी के बाद उन्हें धक्का दे दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी सास ने रेखा पर चप्पल भी फेंकी थी।
एक हादसे ने बनाया रेखा को वैम्प
रेखा को कई बार प्यार हुआ है मगर वो हमेशा प्यार के मामले में अनलकी रही। यहीं कारण है कि रेखा आज अपनी जिंदगी अकेले जी रही हैं। रेखा ने शादी करके सेटल होने का फैसला भी लिया था और साल 1990 में उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की। एक्ट्रेस को अभी यह खुशी नसीब ही हुई थी मगर उन्हें पता चला कि मुकेश मानसिक रूप से बीमार हैं जिसकी वजह से उन्होंने अपने पति से दूरी बना ली। दूरी बनाने के बाद रेखा को अपने जीवन में कुछ ऐसे हादसे का सामना करना पड़ा जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदलकर रख दी। रेखा के पति ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बात से रेखा को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा था। रेखा को बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग वैम्प मान रहे थे। रेखा का प्यार बेशक अधूरा रह गया मगर उन्होंने अपनी जिंदगी से कभी हार नहीं मानी।




