back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Happy Birthday Shakti Mohan: कभी चलने की उम्मीद तक नहीं थी आज डांस की दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं

आज शक्ति मोहन का 39वां बर्थडे है। आपको बता दें कि शक्ति खुद के दम पर आज इंड्रस्ट्री की बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। बचपन से ही शक्ति ने कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को पूरा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। शक्ति मोहन का जन्म 12 अक्टूबर 1985 को मुंबई में हुआ था। वह चार बहनों में सबसे छोटी हैं, जिनमें नीती मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन शामिल हैं। नीती एक प्रसिद्ध गायिका हैं और मुक्ति एक अभिनेत्री और डांसर हैं। क्या आप जानते हैं कि डाक्टर को शक्ति के चलने की उम्मीद नही थीं इसके बावजूद उन्होंने हार नही मानी और डांसर बनी। आइए उनके बर्थडे पर उनसे जुड़े किस्से आपको बताते है।

डॉक्टर ने कह दिया था कभी चल नही पाएंगी शक्ति 

बचपन में शक्ति एक गंभीर एक्सीडेंट का शिकार हुई थीं जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी चल नहीं पाएंगी। लेकिन शक्ति ने हार नहीं मानी और अपने परिवार के सहारे दोबारा खड़ी होने के साथ ही डांस की दुनिया की बेहतरीन डांसर बनी। 

डांस इंडिया डांस से की थी करियर की शुरूआत

शक्ति ने अपनी डांसिंग करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस के दूसरे सीजन में प्रतिभागी के रूप में की। जहाँ उन्होंने विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद, उन्होंने टीवी के एक शो दिल दोस्ती डांस में भी अहम भूमिका निभाई।

धूम 3 में कमली गाने पर शक्ति ने स्टंट्स किए थे

उन्होंने तीस मार खां, राउडी राठौर, और धूम 3 जैसे फिल्मों में डांस किया और असिस्टेंट कोरियोग्राफर भी रहीं। वर्तमान में वह डांस प्लस में जज की भूमिका निभा रही हैं। शक्ति का एक नृत्य शक्ति नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी है जिसपर वो काफी सक्रिय हैं। आपको शायद ही पता होगा कि धूम 3 में कमली गाने में कैटरीना कैफ ने जो स्टंट किया था असलियत में उसे शक्ति मोहन ने किया था। 

जब शक्ति से एक्टिंग के बारे में पूछा गया 

 

एक बार जब शक्ति से एक्टिंग को लेकर सवाल किया गया तब इसपर शक्ति मोहन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वह अभिनय में दिलचस्पी नहीं रखतीं और जब कोई उन्हें अभिनय करने की सलाह देता है तो यह उन्हें अपमानजनक लगता है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ पैसे के लिए अपना करियर नहीं बदल सकती। शक्ति का मानना है कि डांसिंग उनकी असली पहचान है और वह अपने करियर को इसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहती हैं। 

रेमो डिसूजा को मानती हैं पिता समान

जब शक्ति से रेमो डिसूजा के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उनके लिए रेमो पिता समान है। वो उन्हें 10 सालों से जानती है और उनके डांस का सफर भी रेमो डिसूजा की वजह से शुरू हुआ। शक्ति जब भी कुछ करती हैं तब रेमो से पूछती हैं कि क्या वो सही कर रही हैं या नहीं? रेमो ने हमेशा शक्ति पर प्यार और स्नेह दिखाया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...