back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tiger 3 Katrina Kaif: कटरीना कैफ का टाइगर 3 से पहला लुक आया सामने, ‘जोया’ का दिखेगा जबरदस्त एक्शन

Tiger 3 First Look Of Katrina: सलमान खान की बहु्प्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) से कटरीना कैफ का पहला लुक आज जारी हुआ है। फिल्म दिवाली पर रिलीज होनी है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान की बहु्प्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) से कटरीना कैफ का पहला लुक आज जारी हुआ है। फिल्म दिवाली पर रिलीज होनी है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने कैटरीना कैफ का लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस काफी धांसू लुक में हैं, जिसे देखकर फैंस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड हो गए हैं।

सलमान ने शेयर किया कटरीना का फर्स्ट लुक

सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कैटरीना का लुक शेयर किया है। पोस्ट में कटरीना एक हाथ में बंदूक पकड़े दिख रहीं हैं। वह गोलियां बरसा रहीं हैं। उन्होंने दूसरे हाथ से रस्सी पकड़ी है। कैटरीना का ये लुक शानदार है। कैटरीना का लुक पोस्टर शेयर कर सलमान खान ने लिखा-जोया। 16 अक्टूबर को टाइगर 3 का ट्रेलर आ रहा है। टाइगर 3 दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

फैंस बोले-सलमान सर, अब वेट नहीं हो रहा

सलमान के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-ट्रेलर आने में 6 दिन बचे हैं। टाइगर और जोया। दूसरे ने लिखा-सलमान सर वेट नहीं हो रहा है, अब टाइगर 3 का। एक ने लिखा- वाह सुपर्ब।

सलमान का वीडियो मैसेज हुआ था वायरल

सलमान ने हाल में टाइगर 3 से भाई का मैसेज शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें देशद्रोही कहा गया और वह बदला लेने आ रहे हैं। मनीष शर्मा ने टाइगर 3 को डायरेक्ट किया है। आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के तले प्रोड्यूस किया है। टाइगर 3 यशराज फिल्म्स स्पाइ यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। एक था टाइगर, टाइगर जिंदी है, वॉर और पठान के बाद अब टाइगर 3 आ रही। टाइगर 3 में इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में हैं। इमरान का फिल्म से कोई लुक सामने नहीं आया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा जाता है कि, एक्ट्रेस काफी फिट रहती हैं। ज्यादातर लोगों का यही सवाल रहता है...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵